×

किसान महापंचायत में गरजे राहुल, पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- देश बर्बाद कर दिया

महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पहला कानून- मंडी को मारने का मंडी को खत्म करने का कानून है। दूसरा कानून- कोई भी उद्योगपति पूरे देश के गन्ने को खरीद कर स्टॉक कर पायेगा। यानी दाम को कंट्रोल कर पायेगा। यह कानून लागू होगा तो जमाखोरी शुरू हो जायेगी।

SK Gautam
Published on: 12 Feb 2021 12:16 PM GMT
किसान महापंचायत में गरजे राहुल, पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- देश बर्बाद कर दिया
X
किसान महापंचायत में गरजे राहुल, पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- देश बर्बाद कर दिया

राजस्थान: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे हैं। किसान आंदोलन को तेज़ करने के लिए राहुल ने यहां पीलीबंगा में किसान महापंचायत को संबोधित किया उन्होंने कहा कि 'मैं आज आपके लिये समझाउंगा कि मोदी 3 कानून क्यों ला रहे हैं?' उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि यदि यह तीन कानून लागू हो गये तो किसान तो गया, लेकिन छोटे व्यापारी भी गया, हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जायेंगे।

यह कानून लागू होगा तो जमाखोरी शुरू हो जायेगी-राहुल गांधी

महापंचायत को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पहला कानून- मंडी को मारने का मंडी को खत्म करने का कानून है। दूसरा कानून- कोई भी उद्योगपति पूरे देश के गन्ने को खरीद कर स्टॉक कर पायेगा। यानी दाम को कंट्रोल कर पायेगा। यह कानून लागू होगा तो जमाखोरी शुरू हो जायेगी।

उन्होंने तीसरे कानून पर कहा- जब एक ही कंपनी देश का सारे फल-सब्जी बेचेगी तो आज छोटे व्यापारी बेचते हैं उनका क्या होगा? ये सब लोग बेरोजगार हो जायेंगे। ये किसानों पर आक्रमण पर आक्रमण नहीं है, यह हिंदुस्तान की 40 प्रतिशत जनता पर आक्रमण है। यदि यह तीन कानून लागू हो गये तो किसान तो गया, लेकिन छोटे व्यापारी भी गया, हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जायेंगे।

ये भी देखें: बॉलीवुड की इस चर्चित सिंगर ने कहा- ‘अब हरे कृष्णा हरे राम गाने से लगता है डर’

किसान शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए गए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ने किसानों को संबोधित किया। उनके बाद प्रदेश प्रभारी अजय माकन और फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से संबोधित किया। गहलोत ने मंच से केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। इससे पहले राहुल गांधी के महांपचायत सभा स्थल पर पहुंचने के साथ ही राहुल गांधी और अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाये गए। यहां किसान शक्ति जिंदाबाद के नारे भी मंच से लगाये गये।

rahul gandhi in rajasthan-2

मोदी जी को एक ही नेता चुनौती दे सकते हैं वो है राहुल गांधी-अशोक गहलोत

किसान महापंचायत में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, मोदी जी को पूरे मुल्क में एक ही नेता चुनौती दे सकते हैं वो है राहुल गांधी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसान राहुल गांधी की ओर देख रहे हैं। जिस तरह से वो किसानों की बात उठा रहे हैं। गहलोत के संबोधन के बाद राहुल ने मंच से अपना संबोधन शुरू किया।

2 घंटे से अधिक देरी से पहुंचे राहुल

राहुल गांधी राहुल करीब एक घंटा सूरतगढ़ में रुके और दोपहर 12.30 बजे वहां से पीलीबंगा के लिये रवाना हुये। 45 मिनट बाद राहुल गांधी पीलीबंगा पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी महापंचायत स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी को अब भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और भीड़ जुटने के बाद ही राहुल गांधी को कार्यक्रम में लाया जा रहा है। पूर्व में राहुल गांधी का सभा में सुबह 11 बजे पहुंचना तय था।

ये भी देखें: शादी से पहले दामाद बेटी से मिलने घर आने लगा, एक दिन पिता ने देख लिया और फिर

मंच पर कुर्सी के स्थान पर खाट (चारपाई)

हालांकि राहुल गांधी के पहुचने से पहले पंचायत के मंच पर कुर्सी के स्थान पर खाट (चारपाई) लगाई जा चुकी थी और स्थानीय कांग्रेस नेता सभा को संबोधित कर रह थे। इस महापंचायत में राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का किया स्वागत

राजस्थान दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुये स्वागत किया है। कुछ ही देर में राहुल गांधी पीलीबंगा सभा स्थल पर पहुंचे। हनुमानगढ़ में महापंचायत को संबोधित करने के बाद राहुल श्रीगंगानगर जिले में किसान सभा में शामिल होंगे।

यह है राहुल गांधी का शुक्रवार और शनिवार का कार्यक्रम

शुक्रवार-

सुबह 11 बजे- हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में किसान महापंचायत

दोपहर 2 बजे- श्रीगंगानगर के पदमपुर स्थित कृषि उपज मंडी में महापंचायत

शनिवार-

सुबह- अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे

सुरपुरा- लोकदेवता तेजाजी के दर्शन करेंगे, फिर किसानों से संवाद

रूपनगढ़- किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे, संबोधन भी

मकराना- किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।

ये भी देखें: पेपरलेस बजट: विधायकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, देखें तस्वीरें

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story