×

राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, मोतीलाल वोरा होंगे अंतरिम अध्यक्ष

राहुल गांधी ने बुधवार को साफ कर दिया कि वे अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को बिना देर करे, अब जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुनना चाहिए।

Aditya Mishra
Published on: 3 July 2019 11:01 AM GMT
राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, मोतीलाल वोरा होंगे अंतरिम अध्यक्ष
X

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने बुधवार को साफ कर दिया कि वे अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को बिना देर करे, अब जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुनना चाहिए।

राहुल गांधी ने संसद से बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, कांग्रेस पार्टी को जितना जल्दी हो सके, अध्यक्ष तय करना चाहिए। मैं अपना इस्तीफा पहले ही दे चुका हूं। अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी को बैठक कर नए अध्यक्ष पर फैसला करना चाहिए।

उधर राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष होंगे।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस दफ्तर के बाहर आत्‍महत्‍या की कोशिश, यहाँ जाने पूरा मामला

अशोक गहलौत और कमलनाथ ने की थी मुलाकात

बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को अपने इस्तीफे पर अड़े पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। लगभग 2 घंटे तक चली मुलाकात में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की।

इसके बाद भी राहुल पार्टी की बागडोर संभाले रहने के लिए राजी नहीं हुए। ऐसे में अब सभी की निगाहें इन दो मुख्यमंत्रियों के ऊपर टिकी हुई है कि आखिर इनका अगला कदम अब क्या होगा?

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया



ये भी पढ़ें...राहुल गांधी के ट्वीट पर बोले राजनाथ सिंह, हे भगवान सद्बुद्धि दे!

राहुल 25 मई को इस्तीफे की पेशकश की थी

वायनाड से सांसद राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।

हालांकि, पार्टी ने इसे स्वीकार नहीं किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल के इस्तीफे के खिलाफ थे। उन्होंने सोनिया गांधी से राहुल को मनाने के लिए भी कहा था। लेकिन इसके बाद भी राहुल लगातार इस पर अड़े रहे।

इन नेताओं ने राहुल गांधी से की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पांच कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को राहुल से मुलाकात कर उनसे पद पर बने रहने की अपील की थी। गहलोत के अलावा इनमें पंजाब के सीएम कै. अमरिंदर सिंह, मप्र के सीएम कमलनाथ, छग के सीएम भूपेश बघेल तथा पुद्दुचेरी के सीएम वी नारायणसामी थे।

शिंदे बन सकते हैं नए अध्यक्ष

राहुल से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने कहा था, ''हमने राहुल को कांग्रेस नेताओं की भावनाओं से अवगत कराया। मुझे लगता है कि वे सही निर्णय लेंगे।'' माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अहमद पटेल से दिल्ली में की मुलाकात

राहुल को मनाने के लिए कार्यकर्ता ने की आत्महत्या की कोशिश

दिल्ली में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। कार्यकर्ता की मांग है कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लें।

अभी तक आत्महत्या की कोशिश करनेवाले इस शख्स के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, पेड़ पर चढ़ने के कुछ देर बाद ही मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उतार लिया।

ईरानी ने इस्तीफे पर बोला जय श्री राम

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कई नेताओं को रिएक्शन सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने पर ‘जय श्रीराम’ कहा।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story