×

अब रेलवे का होगा निजीकरण, सोनिया ने उठाये सवाल

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, ‘रायबरेली की सार्वजनिक संपत्तियों की सरकार पूरी रक्षा करे। रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री देश की सबसे आधुनिक फैक्ट्रियों में से एक है और पूर्व की सरकारों ने इसे आगे ले जाने के लिए काफी काम किया। स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए भी यह रेल फैक्ट्री महत्वपूर्ण है।

SK Gautam
Published on: 2 July 2019 11:22 AM GMT
अब रेलवे का होगा निजीकरण, सोनिया ने उठाये सवाल
X
railways-privatisation-soniya gandhi

नई दिल्ली: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने रायबरेली में रेलवे के कारखाने के निजीकरण पर सवाल उठाए। सोनिया ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। उन्होंने मोदी सरकार पर कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

ये भी देखें : सीएम के फरमान पर लग रहा नगर निगम का पलीता, खुला घूम रहें आवारा पशु

मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार इस फैक्ट्री के निजीकरण का प्रयास कर रही है।

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, ‘रायबरेली की सार्वजनिक संपत्तियों की सरकार पूरी रक्षा करे। रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री देश की सबसे आधुनिक फैक्ट्रियों में से एक है और पूर्व की सरकारों ने इसे आगे ले जाने के लिए काफी काम किया। स्थानीय लोगों के रोजगार के लिए भी यह रेल फैक्ट्री महत्वपूर्ण है। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार इस फैक्ट्री के निजीकरण का प्रयास कर रही है। इसके लिए मजदूर यूनियनों तक को विश्वास में नहीं लिया गया।’

ये भी देखें : जेम्स बॉन्ड स्टार डेनियल क्रेग की अगली फिल्म की सामने आई पहली फोटो

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सार्वजनिक उद्योंगो को देश के विकास की पूंजी मानते थे: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलने के साथ ही देश के पहले प्रधानमंत्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सार्वजनिक उद्योंगो को देश के विकास की पूंजी मानते थे। सोनिया ने कहा, ‘बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह सरकार मजदूर और गरीब लोगों को भूलकर सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। मजदूरों का हक छीनकर कैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, यह बात किसी से छुपी नहीं है।’

SK Gautam

SK Gautam

Next Story