×

500 करोड़ वाला बाबा! ताबड़-तोड़ छापेमारी से मच गया हड़कंप

आज-कल बहुत से साधू, संतों के दिन ठीक नहीं चल रहें। हर किसी की पोल खुल रही है। सभी धर्म, आस्था के नाम पर लोगों से पैसे वसूल कर अपनी जेबे भर लेते हैं।

Roshni Khan
Published on: 1 Sep 2023 3:00 PM GMT
500 करोड़ वाला बाबा! ताबड़-तोड़ छापेमारी से मच गया हड़कंप
X

नई दिल्ली: आज-कल बहुत से साधू, संतों के दिन ठीक नहीं चल रहें। हर किसी की पोल खुल रही है। सभी धर्म, आस्था के नाम पर लोगों से पैसे वसूल कर अपनी जेबे भर लेते हैं। ऐसे में भ्रष्टाचारी से लेकर ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है। जहां अध्यात्मिक गुरु कल्कि भगवान के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी करते हुए 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के काले धन का पता लगाया है।

500 करोड़ से ज्यादा का मिला काला धन

धार्मिक प्रवचन और बेहतर जीवन जीने के तरीके (वेलनेस कोर्स) सिखाने के नाम पर काला धन जमा करने वाले चेन्नई के एक समूह पर छापा मारा है। वहां से अधिकारियों ने 500 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के काला धन का पता लगाया है। इस समूह ने अपने भारत देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में भी निवेश किया है।

ये भी देखें:कौन है वो गेस्ल, देखें जरुर

आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार 16 अक्टूबर से समूह के चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और वरदाइपलेम के करीब 40 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। इस समूह का हेड धार्मिक नेता और उनका बेटा है। यह समूह कई जगह वेलनेस कोर्स चलाता है। जांच से पता चला कि इसके कर्मचारी विभिन्न आश्रमों में जो पैसे वसूलता था, उसे हिसाब किताब में नहीं डालता था और उसका कहीं और निवेश कर दिया जाता था।

2014-15 से चल रहा ये धंधा

शुरुवाती जांच से पता चला है कि यह फर्जीवाडा वर्ष 2014-15 से ही चल रहा है और अभी तक करीब 409 करोड़ रुपए को इधर-उधर किया जा चुका है। इन ठिकानों से अधिकारियों ने 43.9 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आयकर विभाग को कई देशों की मुद्रा भी मिली है, जिसका भारतीय मुद्रा में मूल्य 18 करोड़ रुपए के बराबर है।

ये भी देखें:हिंदूवादी नेता हत्याकांड: आरोपी मौलाना गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR

साथ ही 88 किलो के सोने के आभूषण भी मिले हैं जिसका मूल्य 26 करोड़ रुपए का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं 1271 कैरेट हीरे भी मिले हैं जिसका मूल्य करीब पांच करोड़ रुपए बताया जा रहा है। छापे की कार्रवाई अभी भी चल रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इस समूह ने अमेरिका, चीन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात को मिला कर बहुत से अलग-अलग देशों में निवेश किया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story