×

धमाके से कांपा देश: सेना के खतरनाक बम को उठाया हाथ में, बच्चे के उड़े परखच्चे

राजस्थान के पोखरण गांव में एक 11 साल के बच्चे को सेना का बम मिल गया। जो छेड़छाड़ के दौरान जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिसमें बच्चे की मौके पर मौत हो गई।

Shreya
Published on: 8 Dec 2020 8:26 AM GMT
धमाके से कांपा देश: सेना के खतरनाक बम को उठाया हाथ में, बच्चे के उड़े परखच्चे
X
इससे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो दिन पहले दो महिला जजों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अफगानिस्तान में टारगेट किलिंग का नया चलन शुरू हो गया है।

पोखरण: राजस्थान के पोखरण गांव में एक छोटा सा बच्चा एक बम की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पोखरण के फायरिंग रेंज में एक बच्चे को सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला बम मिल गया था। बच्चा इस बम को अपने साथ ले आया और छेड़छाड़ करने लगा, जिससे बम फट गया। इस घटना में 11 साल के बच्चे के परखच्चे उड़ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस बम का सेना द्वारा इस्तेमाल किया गया था, लेकिन वह फटा नहीं था।

छेड़छाड़ करने के दौरान हुई घटना

पुलिस ने बताया कि यह घटना जैसेलमेर थाना क्षेत्र की है। पोखरण फायरिंग रेंज के पास 11 वर्षीय श्रवण सिंह और 12 वर्षीय महिपाल सिंह बकरी चराने गए थे। इस दौरान दोनों अनजाने में फायरिंग रेंज के अंदर चले गए। जहां पर उन दोनों को एक बम पड़ा हुआ मिला था। जिसे उठाकर वे अपने साथ लेते गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान बम जोरदार धमाके के साथ फट गया और मौके पर ही 11 साल के श्रवण के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें: भारत बंद में पत्थरबाजी: भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट

bomb blast in rajasthan (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

बच्चे के घर में छाया मातम

बम फटने से मौके पर ही श्रवण की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 12 वर्षीय महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जोधपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। वहीं श्रवण के परिवार में मातम का माहौल छा गया है।

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: झारखंड सरकार का खुला समर्थन, सड़क पर उतरे कृषि मंत्री

मौके से बरामद हुए बम के सेल

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और सेना के अधिकारी जांच में जुट गए। जांच में अधिकारियों ने पाया कि वहां पर कुछ पैलेट्स और सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ सामान रखे हैं। सेना के अधिकारियों ने मौके से फटे हुए बम के सेल को बरामद किया। वहीं लाठी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद मृतकों को शव सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: मोदी ने भरी हुंकार: अब भारत में जल्द होगा 5 जी लॉन्च, जीवन बनेगा आसान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story