×

Ashok Gehlot Injured : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, टहलने के दौरान पैर में लगी थी चोट

Ashok Gehlot in Hospital: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका हाल-चाल लेने सरकार के मंत्री और नजदीकी लोग अस्पताल पहुंचने लगे थे।

Aman Kumar Singh
Published on: 29 Jun 2023 3:14 PM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 4:00 PM GMT)
Ashok Gehlot Injured : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, टहलने के दौरान पैर में लगी थी चोट
X
सीएम अशोक गहलोत (Social Media)

Ashok Gehlot in Hospital: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुरुवार (29 जून) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गहलोत के पैर में चोट लगी थी। चोटिल होने के बाद स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री गहलोत के पैर के नाखून में चोट आई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, अशोक गहलोत के पैर मुड़ने की वजह से नुकीली चीज उनके नाखून में चुभ गई थी। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहां उनके पैर के नाखून के चोट की ड्रेसिंग हुई। नाखून का एक्स-रे आदि भी हुआ है। हालांकि, अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके शुभचिंतक परेशान हो गए। उनके चाहने वालों के साथ-साथ परिजन भी चिंतित हो गए। सीएम गहलोत के परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे हैं। उनके मंत्री परिषद के सदस्य भी कुशलक्षेम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, बहू हिमांशी गहलोत, पोती कश्वीनी गहलोत भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। दरअसल, टहलते वक़्त सीएम गहलोत के पैर में चोट लगी थी।

स्वास्थ्य मंत्री भी आनन-फानन पहुंचे अस्पताल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा (Parsadi Lal Meena) एसएमएस अस्पताल पहुंचे। सीएम गहलोत के चोटिल होने की खबर मिलने के बाद मंत्री महेश जोशी (Gehlot Minister Mahesh Joshi) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) भी वहां मौजूद रहे।

कल होनी है मंत्रिमंडल की बैठक

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार (30 जून) को जयपुर में होने वाली है। इस मीटिंग से ठीक पहले आज गहलोत चोटिल हो गए। अब सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक पर संशय बरक़रार है। इस बैठक में सरकार के सभी मंत्रियों के मौजूद रहने की बात कही जा रही थी।

चुनाव को लेकर व्यस्त रहते हैं गहलोत

गौरतलब है कि, राजस्थान में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार चलाने के साथ-साथ चुनावी कार्यक्रमों में भी व्यस्त रहते है। कांग्रेस के नेताओं को एकजुट करने के साथ ही वो आजकल अधिक से अधिक लोगों से भी मिल रहे हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story