×

Ashok Gehlot Covid Positive: राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, अब राहुल-प्रियंका के स्वास्थ्य को लेकर चिंता

Ashok Gehlot Covid Positive : राजस्थान में एक बार फिर कोरोना तेज गति से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 April 2023 5:05 PM GMT (Updated on: 4 April 2023 5:12 PM GMT)
Ashok Gehlot Covid Positive: राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, अब राहुल-प्रियंका के स्वास्थ्य को लेकर चिंता
X
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Social Media)

Ashok Gehlot corona Positive : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि, एक दिन पहले ही यानी 3 अप्रैल को अशोक गहलोत सूरत के सेशन कोर्ट पहुंचे थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'सांसदी' मामले में पेशी के दौरान कांग्रेस शासित जिन तीन राज्यों के सीएम अपने नेता के समर्थन में जुटे थे, उनमें अशोक गहलोत भी थे। ऐसे में अब राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता होने लगी है।
हाल के दिनों में देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसी राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

CM गहलोत ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story