×

Rajasthan: CM अशोक गहलोत का चुनावी साल में बड़ा ऐलान, राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा

Rajasthan News : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिलों और 3 संभागों के साथ-साथ कई बड़ी घोषणाएं की। चुनावी साल में सीएम गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 17 March 2023 6:58 PM GMT (Updated on: 17 March 2023 7:30 PM GMT)
Rajasthan: CM अशोक गहलोत का चुनावी साल में बड़ा ऐलान, राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा
X
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Social Media)

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने चुनावी साल में शुक्रवार (17 मार्च) को बड़ा ऐलान किया। राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा हुई है। बता दें, राज्य में पहले से 33 जिले थे। इस प्रकार अब राजस्थान में कुल 52 जिले होंगे। बीते कई दशकों से नए जिले बनाने की मांग होती रही थी। राजस्थान में तीन नए संभाग अर्थात डिवीजन बनाने का भी ऐलान हुआ है। जिसके बाद अब राज्य में 10 डिवीजन होंगे।

ये होंगे नए जिले

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में नए जिले बनाने की घोषणा करते हुए बताया कि, अनूपगढ़ (Anupgarh), बालोतरा ब्यावर (Balotra Beawar), डीग (Deeg), डीडवाना (Didwana), दूदू (Dudu), गंगापुर (Gangapur), सिटी, जयपुर उत्तर (Jaipur North), जयपुर दक्षिण (Jaipur South), केकड़ी (Kekri), नीमकथाना (Neemkathana), सलूम्बर (Salumbar), शाहपुरा (Shahpura), खैरथल (Khairthal), कोटपूतली, खैरथल, बहरोड़, फलौदी, सांचोर नए जिलें होंगे। जबकि, बांसवाड़ा (Banswara), सीकर (Sikar) और पाली (Pali) नए संभाग बनेेगे।

दशकों से उठ रही थी मांग

राजस्थान में पिछले दशकों से नए जिले बनाने की मांग हो रही थी। सभी राजनीतिक दल के नेता और विधायक नए जिलों की मांग करते रहे थे। जिसके बाद गहलोत ने तकरीबन उन सभी इलाकों को जिला बनाने के ऐलान कर दिया, जिनकी मांगें लंबे समय से हो रही थी।

कई अन्य बड़ी घोषणाएं भी

सीएम गहलोत ने चुनावी साल में विधानसभा में बोलते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। एक मांग पर उन्होंने 250 लोगों की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ने का ऐलान किया। सतीश पूनिया (Satish Poonia) के विधानसभा क्षेत्र आमेर समेत कई जगह कॉलेजों की घोषणा की। 500 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने का भी फैसला लिया गया है। वहीं, पुजारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा भी हुई। मदरसा पैराटीचर के पद भी भरे जाएंगे।

40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन
राजस्थान में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाने की भी घोषणा हुई है। इसका वितरण रक्षाबंधन से शुरू होगा। पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं 12वीं छात्राओं को, विधवा महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story