×

कांग्रेस को झटका: MLA गजेन्द्र सिंह शक्तावत का निधन, CM गहलोत ने जताया शोक

कांग्रेस को बुधवार की सुबह बड़ी क्षति हुई, उनके एक दिग्गज नेता और उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गजेंद्र सिंह शक्तावत का आज निधन हो गया।

Shivani Awasthi
Published on: 20 Jan 2021 4:47 AM GMT
कांग्रेस को झटका: MLA गजेन्द्र सिंह शक्तावत का निधन, CM गहलोत ने जताया शोक
X

जयपुर: कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को राजस्थान कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत (MLA Gajendra Singh Shaktawat) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस एमएलए शक्तावत पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। वहीं निधन की सूचना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया। बता दें कि शक्तावत उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का निधन

दरअसल, कांग्रेस को बुधवार की सुबह बड़ी क्षति हुई, उनके एक दिग्गज नेता और उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गजेंद्र सिंह शक्तावत का आज निधन हो गया। शक्तावत के निधन की सूचना जैसे ही फैली, पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोकसंवेदना जताई।

ये भी पढ़ेंः 8वीं कक्षा तक स्कूल खुलेंगे: इस दिन से छोटे बच्चे लेंगे क्लास, सरकार ने की तैयारी

सीएम गहलोत ने दी शोक संवेदना

सीएम गहलोत ने कांग्रेस एमएलए गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन पर ट्वीट कर लिखा, 'कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के असामयिक निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टर शिव सरीन के संपर्क में था।'

उन्होने आगे लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।'



ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, बदला ड्रैगन फ्रूट का नाम, अब होगा ये

वहीं शक्तावत के निधन के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी शोक जताया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, 'वल्लभनगर से कांग्रेस पार्टी के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के देहांत का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।'

राजस्थान कैबिनेट की बैठक स्थगित

बता दें कि विधायक शक्तावत के निधन को लेकर आज होने वाली राजस्थान कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। वहीं प्रस्तावित दिशा समिति की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story