×

प्रेम संबंध की पोल खुलने पर पिटाई के डर से युवक तार फांदकर जा पहुंचा पाकिस्तान

दोनों देशों के बीच बातचीत में इस बात की पुष्टि हुई कि गेमराम तारबंदी पार कर पाकिस्तान पहुंचा है और वहां सुरक्षा एजेंसी उसके साथ पूछताछ कर रही हैं। उसे कब तक भारत लाया जाएगा इस बारें में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Aditya Mishra
Published on: 22 Jan 2021 10:54 AM GMT
प्रेम संबंध की पोल खुलने पर पिटाई के डर से युवक तार फांदकर जा पहुंचा पाकिस्तान
X
परिजनों ने पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह से भी मदद की गुहार लगाई। पूर्व सांसद ने पाकिस्तान से संपर्क साधा। फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में 20 साल के युवक ने अपने प्रेम सम्बन्धों का खुलासा होने पर पिटाई और बदनामी कर डर से एक ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया।

जिसके बारें में जो कोई भी सुन रहा है। वो सन्न रह जा रहा है। वहीं घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मामला पाकिस्तान तक जा पहुंचा है।

जिसके बाद अब पाकिस्तान के साथ बातचीत की जा रही है। ढाई महीने से लापता युवक इस समय पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।

BADMER प्रेम संबंध की पोल खुलने पर पिटाई के डर से युवक तार फांदकर जा पहुंचा पाकिस्तान(फोटो: सोशल मीडिया)

धमाके से दहला J&K: जवानों पर हुआ भयानक हमला, वाहन को बनाया निशाना

क्या है ये पूरा मामला

गेमराम बाड़मेर जिले का रहने वाला है। उसका पड़ोस में रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था और वो 5 नवम्बर को उससे मिलने गया था। वहां युवती के घर वालों ने दोनों को देख लिया। इसके बाद युवक वहां से चला गया।

ढाई महीने से गायब था। दरअसल, गेमराम का पड़ोस में रहने वाली लड़की से अफेयर चल रहा था और वो 5 नवम्बर को उससे मिलने गया था। वहां युवती के घर वालों ने दोनों को देख लिया।

इसके बाद युवक वहां से चला गया। परिजनों को पता चलने, बदनामी और मार-पीट के डर से युवक 5 नवम्बर की रात तारबंदी पार कर पाकिस्तान चला गया। 6 नवम्बर को उसे पकड़कर पाकिस्तान रेंजर्स ने जेल में डाल दिया।

ढाई महीने तक उसके बारें में घरवालों को कोई जानकारी नहीं मिली। उसे खूब खोजा गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

पाकिस्तान से उसका इलाका नजदीक हैं। इसे में परिजनों ने आशंका जताई कि वो पाकिस्तान चला गया है। उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और नेताओं से भी गुहार लगाई कि उनके बेटे को पाकिस्तान से वापस लाया जाए।

BADMER प्रेम संबंध की पोल खुलने पर पिटाई के डर से युवक तार फांदकर जा पहुंचा पाकिस्तान(फोटो: सोशल मीडिया)

विमान से कांपा पाकिस्तान: सीमा पर भारत ने मारी दहाड़, आसमान में गरजे हमारे योद्धा

वापस लाने के लिए पाकिस्तान से चल रही बात

परिजनों ने पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह से भी मदद की गुहार लगाई। पूर्व सांसद ने पाकिस्तान से संपर्क साधा। फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि परिजनों के अंदेशा जताने के बाद बीएसएफ को पत्र लिखा गया। ऐसे मामलों में भारत और पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग कर लोगों को वापस सौंप देता है।

दोनों देशों के बीच बातचीत में इस बात की पुष्टि हुई कि गेमराम तारबंदी पार कर पाकिस्तान पहुंचा है और वहां सुरक्षा एजेंसी उसके साथ पूछताछ कर रही हैं। उसे कब तक भारत लाया जाएगा इसके बारें में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

जिसको एनआईए ने भेजा समन, वो होगा नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story