×

लोकसभा चुनाव: राजनाथ सिंह व केशव मौर्या की कल जनसभाएं

राजनाथ सिंह दोपहर 1.30 बजे नक्काशा शुक्रवार बाजार मैदान, दातागंज, बदायूं में आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 13 April 2019 2:56 PM GMT
लोकसभा चुनाव: राजनाथ सिंह व केशव मौर्या की कल जनसभाएं
X

लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को नगीना, आंवला, आगरा व फतेहपुर सीकरी लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह रामलीला मैदान देवता इंटर कालेज के सामने मोरना, नुरपुर, बिजनौर में सुबह 11.30 बजे नगीना लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें...लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 18 उम्‍मीदवारों की नई लिस्ट, देखिए पूरी सूची

राजनाथ सिंह दोपहर 1.30 बजे नक्काशा शुक्रवार बाजार मैदान, दातागंज, बदायूं में आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्सिंह आवलखेड़ा मैदान जलेश्वर रोड़, आगरा में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं सायं चार बजे मण्डी समिति मैदान, खैरागढ़, आगरा मंे फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें...बरेली: छात्र की हत्या कर शव खेत में फेंका, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 अप्रैल को इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभाओं विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। मौर्य सुबह 11 बजे होटल इंटरनेशनल सिविल लाइन, प्रयागराज में इलाहाबाद एवं फूलपुर लोकसभाओं के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें...अपने विवादित बयानों के लिए लोगों से माफी मांगें अमित शाह: महबूबा

मौर्य दोपहर 12.30 बजे प्रयागराज के रायल होटल में फूलपुर लोकसभा के विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा वहीं सायं 3.30 बजे मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ ही वरिष्ठजनों के साथ बैठक करेंगे। मौर्य सायं 7 बजे रायल होटल प्रयागराज में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story