×

चीन के साथ विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, सैनिकों को लेकर कही ये बात

वर्तमान समय में कोरोना के बीच में भारत और चीन का सीमा विवाद उभरकर सामने आया है जिसको लेकर तनाव जारी है। इस मुद्दे पर ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है। भारत की नीति है कि

suman
Published on: 2 Jun 2020 2:34 PM GMT
चीन के साथ विवाद पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, सैनिकों को लेकर कही ये बात
X

नई दिल्ली: वर्तमान समय में कोरोना के बीच में भारत और चीन का सीमा विवाद उभरकर सामने आया है जिसको लेकर तनाव जारी है। इस मुद्दे पर ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया है। भारत की नीति है कि वो कभी भी किसी देश के साथ युद्ध नहीं चाहता है। पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्तें बनाकर रखना चाहता हैं। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पहले से ही रहा है। पेट्रोलिंग के दौरान कई बार सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच विवाद हुआ है। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है। हमारी चीन के साथ बातचीत चल रही है। जल्दी इसका समाधान निकलेगा।

नेपाल छोटा भाई

नेपाल के साथ जारी तनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि नेपाल को हम अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं और एक घर में दो भाइयों के बीच लड़ाई होती रहती है लेकिन इसके चलते हम किसी से भी रिश्ते नहीं तोड़ सकते हैं।फिलहाल अगर कहीं पर कुछ गलतफहमियां पैदा हुई हैं तो बातचीत कर सुलझा लिया जाएगा..

चीन समस्या का समाधान

भारत और चीन अपनी-अपनी सीमाओं को लेकर दावा कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने भी अपनी ओर से जो कुछ भी करना चाहिए वह किया है। डोकलाम समस्या के समय पर भी भारत और चीन में सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बात हुई थी और समस्या का समाधान किया गया था और अब भी वही रणनीति अपनाई जा रही है।

यह पढ़ें...भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, हमले का बनाया ये खतरनाक प्लान

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा

रक्षा मंत्री ने पीओके को लेकर कहा कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर और आतंकियों को भेजकर भारत को अस्थिर करने की कोशिशों में लगा रहता है लेकिन हम उसे हमेशा करारा जवाब देते हैं।भारत की संसद भी कई बार इस प्रस्ताव को पारित कर चुकी है कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत में शामिल हो। पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है। इस मामले पर हमें इंतजार करना चाहिए। दुनिया की कोई भी ताकत न तो भारत को अस्थिर कर सकती है न तोड़ सकती है और न ही कमजोर कर सकती है। जो भी ऐसा करने का प्रयास करेगा तो भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत वहां के मौसम का अपडेट दे रहा है और इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आत्मनिर्भर भारत से जुड़े सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वदेशी अपनाना चाहिए। आयात करने वाले देश न बनें बल्कि निर्यात करने वाले देश बनें।

यह पढ़ें...वित्त मंत्रालय में कोरोना का कहर: मिले इतने संक्रमित, विभाग में मचा हड़कंप

मुसलमानों की नागरिकता

कांग्रेस को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि हमसे मजदूरों की मदद करने के लिए कह रही है तो ऐसे में उसे खुद सोचना चाहिए कि उसने इतने सालों तक देश में सरकार चलाई तब भी देश में लोगों की इतनी खराब हालत क्यों है। रक्षा मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर दुनिया में कोई भी भारत के मुसलमानों की नागरिकता पर सवालिया निशान नहीं लगा सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि न ही लॉकडाउन को हमने जल्दी में लगाया न ही हम अनलॉक को जल्दबाजी में लाए हैं।

suman

suman

Next Story