×

8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे, जानिए कहां, कौन जीता

देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया। इसके बाद शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, तो वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Jun 2020 8:30 PM GMT
8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे, जानिए कहां, कौन जीता
X

नई दिल्ली: देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया। इसके बाद शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, तो वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। इनमें कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत हासिल की है, तो वहीं बीजेपी की तरफ से दूसरी सीट पर सुमेर सिंह सोलंकी ने राज्यसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह ने जीत हासलि की है।

राजस्थान में एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। कांग्रेस की तरफ से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी है- वेणुगोपाल और नीरज डांगी और भाजपा की तरफ से राजेंद्र गहलोत ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें...आ गए मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे, जानिए BJP-कांग्रेस में कौन रहा आगे

गुजरात में भाजपा ने चार सीटों के लिए तीन उम्मीदवार उतारे थे, वहीं कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को टिकट दिया था। गुजरात में भाजपा ने रमीलाबेन बारा, नरहरि अमीन, अभय भारद्वाज को टिकट दिया था। इन तीनों ने जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस के एक प्रत्याशी शक्ति सिंह गोहिल जीते तो दूसरे प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी हार गए हैं।

यह भी पढ़ें...पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले उद्धव ठाकरे, तूफान है शिवसेना

देखें कहां कौन पार्टी जीती

-आंध्र प्रदेश की चारों सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की

-मध्यप्रदेश की दो सीटों पर भाजपा को, एक सीट पर कांग्रेस को मिली जीत

-राजस्थान में कांग्रेस को दो सीटें मिलीं और भाजपा एक सीट जीती है।

-मेघालय की एक राज्यसभा सीट पर एमडीए के डॉ. डब्ल्यूआर खरखुली जीते।

-झारखंड में एक सीट झामुमो तो दूसरी भाजपा के खाते में, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। झामुमो से शिबू शोरेन जीते हैं, तो वहीं बीजेपी से दीपक प्रकाश ने जीत हासिल की है।

-मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट भाजपा के खाते में गई।

-मिजोरम की एकमात्र सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत ली।

-गुजरात की चार सीटों में से तीन भाजपा के खाते में, एक पर कांग्रेस जीती है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story