×

अमर सिंह की लड़ाई: सामने आया आखिरी वीडियो, कई बार हराया मौत को

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। अमर काफी समय से लगभग 6 महीने से बीमार चल रहे थे। जानी-मानी हस्ती अमर सिंह सिंगापुर में इलाज के दौरान जिंदगी की लड़ाई हार गए और इस दुनिया से विदा हो गए।

Newstrack
Published on: 1 Aug 2020 1:01 PM GMT
अमर सिंह की लड़ाई: सामने आया आखिरी वीडियो, कई बार हराया मौत को
X

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार दोपहर को निधन हो गया। अमर काफी समय से लगभग 6 महीने से बीमार चल रहे थे। जानी-मानी हस्ती अमर सिंह सिंगापुर में इलाज के दौरान जिंदगी की लड़ाई हार गए और इस दुनिया से विदा हो गए। बता दें, अमर सिंह बीते 7 महीने से सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती थे।

ये भी पढ़ें... अमर सिंह का सफर: इन विवादों से रहा इनका नाता, इसलिए सपा से हुए थे बाहर

उन्हें सपा से किनारा करना पड़ा

आखिरी समय में अमर के साथ केवल उनकी पत्नी थीं। अमर सिंह के सियासी सफर में ऊपर चढ़ने और नीचे गिरने की कहानी दो दशकों के दौरान लिखी गई। एक समय वो था, जब ये समाजवादी पार्टी के सबसे असरदार नेता थे। लेकिन सपा पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथों में जाने के बाद उन्हें सपा से किनारा करना पड़ा था।

बता दें, अमर सिंह की मौत की अफवाहें बीते 6 महीने में बीमार रहने के दौरान कई बार उड़ चुकी थीं। इन्हीं को खारिज करते हुए उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे ट्विटर पर अभिनेत्री और नेता जयाप्रदा के अकाउंट से ट्वीट किया गया था। अमर सिंह ने 2 मार्च को अपने आखिरी वीडियो में फिर से राजनीति में पूरी ताकत से लौटकर आने की बात कही थी।



ये भी पढ़ें...अमर सिंह का अधूरा सपनाः नहीं देख पाए पूर्वांचल राज्य, बनाया था लोक मंच

हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है। होश भी बाकी है।

सांसद अमर सिंह को वीडियो में शुद्ध हिंदी में कहते सुना जा सकता है- "लखनऊ से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। व्याधि से त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त नहीं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है। होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्र यह अफवाह बहुत तेजी से फैला रहे हैं कि यमराज ने मुझे अपने पास बुला लिया है।

वीडियो में आगे कहते हैं- ऐसा बिल्कुल नहीं है, मेरा इलाज चल रहा है और मां भगवती की इच्छा हुई तो अपनी शल्य चिकित्सा के उपरांत शीघ्रातिशीघ्र पूरी ताकत से मैं वापस आऊंगा। और आप लोगों के बीच में सदैव की भांति, जैसा हूं, जो हूं, आपका हूं, अच्छा हूं तो, बुरा हूं तो, अपनी चिर-परिचित शैली, प्रथा और परंपरा के अनुकूल जैसे अब तक जीवन जिया है, आगे भी जियूंगा।

ये भी पढ़ें...मुलायम हुए अकेले: छोड़ गए इन्हें प्यारे साथी अमर सिंह, शोक में डूबा देश

मृत्यु हमारे द्वार पर खटखटाती



फिर आगे कहते हैं कि और हां हमारे तमाम मित्र जो हमारी मित्र की कामना कर रहे हैं, वो ये कामना छोड़ दें। हरदम मृत्यु हमारे द्वार पर खटखटाती है। एक बार हवाई जहाज से गिर गया था, तो भी यमराज ने स्वीकार नहीं किया, झांसी में। 10 साल पहले भी गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ, तो भी लौटकर आ गया। 12-13 दिन तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर पर रहकर मौत से लड़कर आ गया।"

दिवगंत अमर सिंह ने आगे कहा था, "उन तमाम अवसरों के मुकाबले अबकी बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं और हमारे डॉक्टर कहते हैं कि हमारा मस्तिष्क किसी 10 साल के बच्चे से भी ज्यादा उर्वरक है।

आखिरी में कहते हैं फिर भी अपने सारे शुभेच्छुओं, जो हमारी मृत्यु की खबर बुरी तरह से फैला रहे हैं, प्रसारित कर रहे हैं, उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद।"

ये भी पढ़ें...अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, पिछले 6 महीने से चल रहे थे बीमार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story