×

अब सांसद के निधन से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नहीं रहे पासवान के भाई

रामचंद्र पासवान के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया। समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन अब उनका निधन हो गया।

Manali Rastogi
Published on: 21 July 2019 8:42 AM GMT
अब सांसद के निधन से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल, नहीं रहे पासवान के भाई
X
रामविलास पासवान के भाई का दिल्ली के अस्पताल में हुआ निधन

पटना: कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मांगे राम गर्ग के निधन के बाफ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का भी निधन हो गया। समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन अब उनका निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे।

यह भी पढ़ें: RIP Sheila Dikshit: अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ा जन सैलाब, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

रामचंद्र पासवान के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद वीणा देवी ने रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र पर सियासत: पीड़ितों से मिले सीएम योगी, प्रियंका गांधी ने कसा तंज

आपको बता दें कि अभी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि एक और दुख की खबर आ गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहीं, वहीं निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। दीक्षित के निधन पर दिल्ली सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

शीला दीक्षित के आवास पहुंचे पीएम मोदी

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी थे।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story