×

शादी से पहले दुल्‍हन हुई फरार, अब दूल्‍हे ने कर दी ये बड़ी मांग, गांव में पुलिस तैनात

झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हन शादी से पहले ही फरार हो गई। प्रदेश के हेरहंज प्रखंड के नवादा ग्राम निवासी जोगेंद्र उरांव और लातेहार की सुषमा कुमारी की शादी होनी थी।

Dharmendra kumar
Published on: 8 March 2020 3:13 PM GMT
शादी से पहले दुल्‍हन हुई फरार, अब दूल्‍हे ने कर दी ये बड़ी मांग, गांव में पुलिस तैनात
X

रांची: झारखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हन शादी से पहले ही फरार हो गई। प्रदेश के हेरहंज प्रखंड के नवादा ग्राम निवासी जोगेंद्र उरांव और लातेहार की सुषमा कुमारी की शादी होनी थी। जोगेंद्र बारात लेकर दुल्हन सुषमा के घर पर 6 मार्च की रात में पहुंचा, लेकिन यहां आने पर पता चला कि दुल्हन ही फरार है।

रात भर दुल्हन को ढूंढने का सिलसिला चला, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को सुषमा के पिता भी घर से गायब हो गए। अब घर में सिर्फ सुषमा की छोटी बहन सुषिता और उसकी मां शालमुनी देवी रह गईं।

काफी विचार विमर्श के बाद बरातियों ने कहा कि सुषमा की छोटी बहन से ही दूल्हे का विवाह कर उसे विदा किया जाए, लेकिन इस बात पर भी सहमति नहीं बनी। इसके बाद मामले की सूचना प्रशासन के साथ पुलिस को दी गई। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि हमलोगों ने सर्वसम्मति से विवाह की तिथि तय की थी। विवाह में किसी प्रकार के दहेज की रकम नहीं ली गई थी, लेकिन बरात लेकर गांव आने पर पता चला कि दुल्हन ही गायब हो गई।

यह भी पढ़ें...यस बैंक का SBI में नहीं होगा विलय, RBI गवर्नर ने किया ये बड़ा एलान

परिवार वालों ने कहा कि रात भर जागकर इंतजार किया, लेकिन लड़की नहीं आई तो हमने जायज तरीके से कहा कि बरात लेकर आने में अब तक डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम खर्च हुई है। यह रकम हमलोगों को दी जाए या लड़की की छोटी बहन से ही विवाह करा दिया जाए, लेकिन इस पर भी लड़की के मां-पिता राजी नहीं हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की के पिता सीताराम उरांव अपने घर से ही गायब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें...CAA प्रदर्शन पर हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा आदेश, जानिए पूरा मामला

तो वहीं सुषमा की मां शालमुनी देवी ने बताया कि हमारी बेटी कहां गायब हो गई, कोई पता ही नहीं चल पा रहा है। बरात आकर टिकी हुई है, इसका अफसोस है। बराती छोटी बेटी से शादी या डेढ़ लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता भी कहीं चले गए हैं। हमारी समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या किया जाए।

यह भी पढ़ें...यस बैंक संकट: अब प्रियंका गांधी का आया ये लिंक सामने, कांग्रेस-BJP में आर-पार

थानेदार अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दोनों पक्षों में विवाद न हो, इसके लिए पुलिस की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story