×

यस बैंक संकट: अब प्रियंका गांधी का आया ये लिंक सामने, कांग्रेस-BJP में आर-पार

यस बैंक संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और कांग्रेस में जंग शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रही कांग्रेस अब सफाई देती फिर रही है। प्रियंका गांधी और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के बीच सौदे की खबर सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 8 March 2020 10:22 AM GMT
यस बैंक संकट: अब प्रियंका गांधी का आया ये लिंक सामने, कांग्रेस-BJP में आर-पार
X

नई दिल्ली: यस बैंक संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और कांग्रेस में जंग शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रही कांग्रेस अब सफाई देती फिर रही है। प्रियंका गांधी और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के बीच सौदे की खबर सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी का कहना है कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा होता है।

दरअसल बैंक के संस्थापक राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि राणा कपूर ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग्स 2 करोड़ रुपये में खरीदी थी। ईडी के छापे के बाद राणा कपूर को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार को बीजेपी ने राणा कपूर के साथ पी. चिदंबरम की तस्वीरें जारी की थी। इसके साथ ही एक रिपोर्ट में दावा कया गया है कि यूपीए सरकार के दौरान प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स को राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इस मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें...अलर्ट: पुलिस ने 250 लोगों को किया गिरफ्तार, शहर को दहलाने की रच रहे थे साजिश

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी और राणा कपूर के बीच हुए इस सौदे को स्वीकार किया है, लेकिन पार्टी इसे दोनों के बीच 'लिंक' मानने से इंकार कर रही है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है कि इससे क्या होगा? अगर प्रियंका गांधी ने कोई चीज बेची है और किसी ने खरीदी है, खरीदार को देखा नहीं जाता। जो पैसे देता है वह खरीद लेता है। अगर मोदी जी चाहते तो मोदी जी खरीद लेते। तो क्या आप यह आरोप लगाते कि सारी सरकार प्रियंका गांधी जी चला रही हैं, मोदी जी के जरिए, चूंकि उन्होंने पेटिंग खरीदी है।

इस खुलासे के बाद बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा होता है। माल्या सोनिया गांधी के फ्लाइट टिकट अपग्रेड करता था। MMS (मनमोहन सिंह) और PC (पी चिदंबरम) तक पहुंच थी, अब भगोड़ा है। राहुल ने नीरव मोदी के ज्वेलर कलेक्शन का उद्घाटन किया, उसने डिफॉल्ट किया। राणा ने प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स खरीदी।

यह भी पढ़ें...Women’s Day: PM मोदी ने इन महिलाओं को सौंपा अपना ट्विटर हैंडल

इसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन कर्जों की वजह से यस बैंक की ये स्थिति हुई है वो लोन तब दिए गए जब देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार पैसा जमा करने वालों को कोई नुकसान नहीं होने देगी।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यस बैंक मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से बताया है कि जिस लोन के कारण बैंक की हालत डांवाडोल हुई है वो कर्ज तब दिया गया था, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री और पी चिदंबरम वित्तमंत्री थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यस बैंक की स्थिति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

यह भी पढ़ें...Yes Bank ग्राहकों के लिए खुशखबरी: अब कहीं भी-कभी भी निकाल सकते हैं अपना पैसा

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार किया है। लगभग 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story