×

रांची, खूंटी, और कोडरमा से महारथियों ने नामांकन पत्र भरे

16 अप्रैल झारखंड के खूंटी से आज जहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा से और राजधानी रांची से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस से अपने नामांकन पत्र दाखिल किये ।

Vidushi Mishra
Published on: 17 April 2019 7:16 AM GMT
रांची, खूंटी, और कोडरमा से महारथियों ने नामांकन पत्र भरे
X

रांची:16 अप्रैल झारखंड के खूंटी से आज जहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा से और राजधानी रांची से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस से अपने नामांकन पत्र दाखिल किये ।

यह भी देखे:तूफान मुआवजे को लेकर कमलनाथ ने पीएम मोदी पर बोला हमला, बीजेपी ने किया पलटवार

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि रांची से सुबोधकांत सहाय के खिलाफ खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने भाजपा की ओर से और कोडरमा से बाबूलाल मरांडी के खिलाफ भाजपा की अन्नपूर्णा सिंह यादव ने भी पर्चा दाखिल किया ।

यह भी देखे:दुबई तट पर खड़े जहाज से भारतीय नाविक लापता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि आज खूंटी से भाजपा के अर्जुन मुंडा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि कोडरमा से भाजपा की ओर से अन्नपूर्णा सिंह यादव ने अपना नामांकन पत्र भरा। अन्नपूर्णा हाल में भाजपा में शामिल हुई हैं वह उससे पूर्व प्रदेश राजद की अध्यक्ष थीं।

भाषा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story