TRENDING TAGS :
90 साल की महिला से 33 साल के शख्स ने किया रेप, हैवान के लिए फांसी की मांग
देश की राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके में एक 90 साल की महिसा के साथ रेप किया गया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके में एक 90 साल की महिसा के साथ रेप किया गया है। इसके साथ ही बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई है।
बुज़ुर्ग महिला के मुताबिक, जब वह शाम को लगभग 5 बजे अपने घर के बाहर बैठकर दूध वाले के इंतजार कर रही थीं, तभी एक अनजान शख्स आकर उनसे कहा कि आज दूध वाला नहीं आया है। वह उनको दूध वाले के पास लेकर जाएगा।
महिला के मुताबिक, इसके बाद वह शख्स उसे रेवला खानपुर फार्म लेकर गया और वहां महिला के साथ जबरदस्ती रेप किया। जब महिला ने बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला बहुत दर्द के मारे कराह रही थी और उससे कहती रही कि वह उसकी दादी के उम्र की है, लेकिन वह नहीं माना।
यह भी पढ़ें...गलवान जैसी झड़प का था चीन का इरादा, रॉड और भाला लेकर की थी घुसपैठ
गांव वालों ने की महिला की मदद
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग उसकी मदद को पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिसा को बुलाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के बेटे को जानकारी दी और उसे भी बुलाया गया। पीड़िता को अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। महिला की MLC रिपोर्ट में कई चोटों के निशान मिले हैं। महिला की मेडिकल जांच रिपोर्ट में साफ तौर से उनके शरीर और गुप्त अंगों पर चोटों की बात कही गई है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सेक्शन 376/323 IPC के तहत FIR दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम सोनू है और उसकी उम्र 33 वर्ष है और वो गांव रेवला खानपुर का निवासी है।
यह भी पढ़ें...नई शिक्षा नीति में मातृभाषा पर जोर, इंटर्नशिप की भी व्यवस्था
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने की बुजुर्ग महिला से मुलाकात
दिल्ली महिला आयोग की टीम घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पीड़ित महिला के साथ है और उनकी सहायता कर रही है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्य वंदना सिंह ने मंगलवार शाम को महिला से उनके घर पर जाकर मिलीं।
यह भी पढ़ें...चीन ने भारतीय छात्रों को भेजा नोटिस, दिए ये निर्देश, पढ़ाई को लेकर ये फैसला
महिला से मिलने के बाद स्वाति मालिवाल ने बताया कि 6 महीने की बच्ची से लेकर 90 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। इस उम्र में इस महिला को इस प्रकार की प्रताड़ना का सामना करना पडड़ा। इससे साफ है कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग इंसान नहीं जानवर हैं। मैं इन बुज़ुर्ग महिला से मिली हूं और इनको न्याय दिलवाने की जंग में हम इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे! हर हाल में इस केस में आरोपी 6 महीने में फांसी होनी ही चाहिए।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।