×

अब किसानों के निशाने पर मुकेश अंबानी, संगठन ने सरकार को दी चेतावनी

वीएम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “किसान मुकेश अंबानी से यह अनुरोध करेंगे कि नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, लिहाजा कॉरपोरेट अपना कदम पीछे कर लें। इसके अलावा किसान यह भी पक्ष रखेंगे कि वह सरकार से कहें कि उनको यह कानून नहीं चाहिए।"

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 7:38 AM GMT
अब किसानों के निशाने पर मुकेश अंबानी, संगठन ने सरकार को दी चेतावनी
X

नई दिल्ली: कृषि कानून को लेकर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र का घेराव करने के बाद अब राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करने का विचार कर रहे है। माना जा रहा है कि संगठन के नेतृत्व में मंगलवार को किसान मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे। इस दौरान मुकेश अंबानी से किसान अपने खेतीबाड़ी में कॉरपोरेट की दखलअंदाजी को लेकर उस पर पाबंदिया लगाने का अनुरोध करेंगे।

मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे किसान

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है। वीएम सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, “किसान मुकेश अंबानी से यह अनुरोध करेंगे कि नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, लिहाजा कॉरपोरेट अपना कदम पीछे कर लें। इसके अलावा किसान यह भी पक्ष रखेंगे कि वह सरकार से कहें कि उनको यह कानून नहीं चाहिए और सरकार किसानों की बात मान लें।"

यह भी पढ़ें: AMU के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे PM मोदी, 55 साल बाद होगा ऐसा

VM singh

किसानों ने सरकार को दी चेतावनी

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा, "सरकार जो कृषि कानून लाई है, उससे किसान दुखी हैं और बाजार खुश है। कृषि प्रधान देश में यह स्थिति नहीं होनी चाहिए।" इतना ही नहीं वीएम सिंह ने किसानों पर रोक लगने को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है, “किसानों को जहां भी रोका जाएगा, उस जगह को गाजीपुर बना दिया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर की तरह वहीं लंगर चलेगा, वहीं किसानों का डेरा रहेगा।“

किसानों को समझे सरकार

किसानों का पक्ष रखते हुए वीएम सिंह ने कहा, “जो किसान अपनी-अपनी समस्या और पीड़ा लेकर यहां आ रहे हैं, उन्हें सरकार न रोके। किसान कोसों दूर से यहां आ रहे हैं। उन्हें हर जगह रोका जा रहा है, जबकि किसान यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे हैं।“

यह भी पढ़ें: कर्नाटक निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, इन पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story