×

टॉपलेस हुई मां: आपने ही बच्चों से करवाया ये काम, अब हो गई FIR दर्ज

केरल के सबरीमाला मंदिर के जबरदस्ती प्रवेश करने के मामले में सोशल एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा काफी सुर्खियों में रही थी।

Roshni Khan
Published on: 25 Jun 2020 8:59 AM GMT
टॉपलेस हुई मां: आपने ही बच्चों से करवाया ये काम, अब हो गई FIR दर्ज
X

लखनऊ: केरल के सबरीमाला मंदिर के जबरदस्ती प्रवेश करने के मामले में सोशल एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा काफी सुर्खियों में रही थी। जिस मंदिर में किसी भी औरत का प्रवेश करना मना है, उस मंदिर में फातिमा ने घुसने की कोशिश की थी। अब एक बार फिर से फातिमा चर्चा में आ गई है। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग कराई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाए हुए है, जिसके बाद ही पुलिस ने रेहाना पर एफआईआर दर्ज कर किया है।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड: मुख्यमंत्री 750 बेड की व्यवस्था कराई, कोविड-19 सेंटर का किया निरीक्षण

ये एफआईआर सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के अंदर कराई गई है। केरल के भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता एवी अरुण प्रकाश ने तिरुवाला पुलिस से इसकी शिकायत की थी उसके बाद पुलिस ने ये मामला दर्ज किया।

कैप्शन में लिखा बॉडी एंड पॉलिटिक्स

एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने टॉपलेस होकर अपने बच्चों से बनवाई पेंटिंग, FIR

रेहाना फातिमा ने ये वीडियो 'बॉडी एंड पॉलिटिक्स' नाम से पोस्ट किया था, जो तुरंत वायरल हो गया। वहीं इस मामले में केरल के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने 10 दिनों के अंदर पतनमतिट्टा जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

वो पहले भी चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने 2018 में सबरीमाला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी, उसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

बेबाक विवादों में रहने वाली रेहाना 2014 में कोच्चि में मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ 'किस ऑफ लव' कैम्पेन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। फातिमा के पार्टनर ने किस का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद भी उस वीडियो पर काफी तहलका मचा हुआ था।

ये भी पढ़ें:छात्रों की मुश्किलें बढ़ी: जिले में परीक्षा को लेकर हो रहे असमंजस, न जाए अब क्या होगा आगे

रेहाना फातिमा का अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा नजर आ रहा है और लोग रेहाना की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story