×

रिलायंस ज्वेल्स ने ‘आभार’ कलेक्शन के लॉन्च के साथ मनाई अपनी 12वीं वर्षगांठ

रिलायंस ज्वेल्स, भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड, ने अपने ग्राहकों के साथ अपनी 12वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए अपने विशेष इयररिंग्स कलेक्शन को लॉन्च किया है। रिलायंस ज्वेल्स पर गोल्ड और डायमंडस अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर उपलब्ध हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Aug 2019 1:08 PM GMT
रिलायंस ज्वेल्स ने ‘आभार’ कलेक्शन के लॉन्च के साथ मनाई अपनी 12वीं वर्षगांठ
X
रिलायंस ज्वेल्स ने ‘आभार’ कलेक्शन के लॉन्च के साथ मनाई अपनी 12वीं वर्षगांठ

नई दिल्ली : रिलायंस ज्वेल्स, भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड, ने अपने ग्राहकों के साथ अपनी 12वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए अपने विशेष इयररिंग्स कलेक्शन को लॉन्च किया है। रिलायंस ज्वेल्स ने विशेष वर्षगांठ कलेक्शन, आभार, को लॉन्च कर के प्रत्येक ग्राहक के प्रति अपने साथ जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया है।

कलेक्शन के स्टाइलिश डिजाइन

आभार कलेक्शन भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरणा लेता है। अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए, मानसून की शुरुआत का

जश्न मनाने के लिए बारिश के दौरान मोर अपने पूरे पंख खोल देता है।

आभार कलेक्शन के डिजाइन, रंग और पैटर्न मोर से प्रेरणा लेते हैं और इयररिंग्स को एक स्टाइलिश टच देते हैं।

यह भी देखें... क्रिकेटर के घर में भीषण आग, घर पर पत्नी और बचे मौजूद थे

सोने में डायमंड जड़ित डिजाइन

आभार कलेक्शन में 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड, दोनों में दस्तकारी डैंगलर्स, शैंडलर्स, झुमकी, स्टड, नीडल्स

चांद बालीयां शामिल हैं। कलेक्शन में रोडियम फिनिश के साथ गुलाब और पीले सोने में डायमंड जड़ित डिजाइन भी हैं।

थीम के पूरक अर्ध-कीमती रंगीन पत्थरों का उपयोग इयररिंग्स को और भी खूबसूरत बनाने के लिए किया गया है । थीम आभार

कलेक्शन में हर अवसर के लिए सभी के लिए कुछ न कुछ है।

रिलायंस ज्वेल्स का आकर्षक ऑफर

रिलायंस ज्वेल्स ने 1 सितंबर, 2019 तक के लिए आकर्षक ऑफर भी पेश किया है, जिसमें गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर

24 प्रतिशत* तक की छूट और डायमंड ज्वैलरी पर 24 प्रतिशत* तक की छूट दी जा रही है।

रिलायंस ज्वेल्स देश के 81 शहरों में अपना विस्तार कर चुका है और इन शहरों में ब्रांड के 200 से अधिक स्टोर्स हैं, जिनमें एक्सक्लूसिव

शॉप इन शॉप (एसआईएस) फॉर्मेट भी शामिल हैं। (*नियम एवं शर्ते लागू)

यह भी देखें... PM मोदी यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित

रिलायंस ज्वेल्स प्रवक्ता

रिलायंस ज्वेल्स प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘हमारी आभार कलेक्शन भारत भर में हमारे सभी ग्राहकों, जिन्होंने लगातार हमारा साथ दिया, के प्रति हमारा आभार व्यक्त करने का प्रमाण है। रिलायंस ज्वेल्स में हम आभार की ताकत को समझते हैं।

आभार और हमारे अन्य संग्रह, एक मित्र, एक रिश्तेदार, एक पति/पत्नी, एक ग्राहक या एक परिचित व्यक्ति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करने का सही माध्यम हैं।“

रिलायंस पूरे भारत में लोगों की जरूरत पूरा कर रहा

अपने 12 वर्षों का जश्न मनाते हुए, रिलायंस ज्वेल्स एक पूर्ण आभूषण खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। दुकानों के लगातार बढ़ते नेटवर्क के साथ, रिलायंस ज्वेल्स पूरे भारत में लोगों की बढ़ती गहनों की जरूरतों को पूरा कर रहा है।

रिलायंस ज्वेल्स पर गोल्ड और डायमंडस अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर उपलब्ध हैं। जीरो वेस्टेज तथा प्रतिस्पर्धात्मक मेकिग चार्जेस ग्राहकों की 100 प्रतिशत संतुष्टि को सुनिश्चित करता है।

यह भी देखें... राजनीति के एक और युग का अंत: नहीं रहे ​पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली

81 शहरों में रिलायंस ज्वेल्स के शो रूम्स

देश के 81 शहरों में रिलायंस ज्वेल्स के शो रूम्स है तथा यह तेजी से विस्तारित हो रहे हैं। अपने कलेक्शन में डिजाइनों की भव्य किस्मों के साथ रिलायंस ज्वेल्स के यहां प्रत्येक व्यक्तित्व तथा प्रत्येक अवसर के लिए एक आभूषण है और रिलायंस ज्वेल्स हर टुकड़े में 100 प्रतिशत शुद्धता, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और गुणवत्ता की गारंटी देता है।

ब्रांड केवल 100 प्रतिशत बीआईएस हॉलमार्क वाले गोल्ड में ही काम करता है और हर हीरे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र प्रमाणन प्रयोगशालाओं द्वारा प्रमाणित किया जाता है।

कैरेट मीटर भी उपलब्ध

सभी रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में ग्राहकों की ज्वेलरी की मरम्मत के लिए क्यूसी टैक रूम और ग्राहकों को मुफ्त में सोने की शुद्धता का आकलन करने के लिए कैरेट मीटर भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा ब्रांड प्रत्येक खरीद पर लॉयल्टी प्वाइंट्स भी प्रदान करता है।

यह भी देखें... चला गया नोटबंदी का नायक, जाते-जाते बता गया क्या थे कारण

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

https://www.reliancejewels.in

Fb: https://www.facebook.com/RelianceJewels/

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story