×

छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया याद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने 72वें गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

Ashiki
Published on: 26 Jan 2021 6:23 AM GMT
छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने किया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया याद
X
गणतंत्र दिवस 2021: छत्तीसगढ़ के CM बघेल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया याद

रायपुर: आज पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने 72वें गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। सीएम बघेल ने अपने संबोधन की शुरुआत बुजुर्ग जनों, माताओं, परलकोट के नायक अमर शहीद गेंद सिंह और उनके साथियों को याद करते हुए किया।

स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी बात यह है कि हम भारत के लोगों ने इसको बनाया और इसके लिए स्वयं को आत्मसमर्पित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं की आशाओं के अनुरूप सद्भाव और समरसता के रास्ते पर अडिग रहा है।

ये भी पढ़ें: दुलारी देवी: कभी झाड़ू पोछा करके होता था गुजारा, अब मिला पद्मश्री

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी बात यह है कि हम भारत के लोगों ने इसको बनाया और इसके लिए स्वयं को आत्मसमर्पित किया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं की आशाओं के अनुरूप सद्भाव और समरसता के रास्ते पर अडिग रहा है।



प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने विधानसभा में किया ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सभी को अपना साझा योगदान देने की जरूरत है। ध्वजारोहण के बाद प्रमुख सचिव गंगराड़े ने प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह हम भारत की एकता, अखंडता को हमेशा बरकरार रखे, संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व है।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस: जानें क्या होता है वर्टिकल चार्ली? आज परेड में करतब दिखाएगा राफेल

Ashiki

Ashiki

Next Story