×

इंतजार खत्म: केरल में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत

गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। एक सप्ताह की देरी से मानसून आज केरल के समुद्री तट से टकराया। इसी के साथ राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पूरे केरल में बादल छाए हुए हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 8 Jun 2019 8:03 AM GMT
इंतजार खत्म: केरल में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली राहत
X

नई दिल्ली: गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। एक सप्ताह की देरी से मानसून आज केरल के समुद्री तट से टकराया। इसी के साथ राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पूरे केरल में बादल छाए हुए हैं। समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।

यह भी देखें... क्या है ये हिमालयन वियाग्रा, जिसकी चाहत बनी लोगों के लिए जानलेवा

मौसम विभाग ने बताया कि आज से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश और तूफान में 26 लोगों की मौत हो गई। आज सूबे में तापमान में गिरावट तो दर्ज की गई लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है।

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है और शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।

यह भी देखें... मोदी के साथ-साथ मानसून भी केरल में आज देगा दस्तक, मौसम विभाग ने दी जानकारी

इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण उमस का दौर जारी रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तथा गया का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story