×

ड्यूटी के दौरान डॉक्टर से रेप का प्रयास: अस्पताल में मचा हड़कंप, आरोपी फरार

झारखंड के रांची जिले में स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) का है। एक जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर के खिलाफ रेप के प्रयास का आरोप लगते हुए अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी।

Shivani Awasthi
Published on: 30 May 2020 4:14 AM GMT
ड्यूटी के दौरान डॉक्टर से रेप का प्रयास: अस्पताल में मचा हड़कंप, आरोपी फरार
X

रांची: कोरोना संकट के बीच दिन रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के लिए खतरा केवल संक्रमण ही खतरा नहीं है। इसका स्पष्ट उदाहरण झारखंड के रिम्स से सामने आया, जहां एक जूनियर डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि अस्पताल के ही सीनियर डॉक्टर हैं। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं इस पूरे मामले के सामने आने पर जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों में नाराजगी है। डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में प्रदर्शन किया।

रिम्स की जूनियर डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने किया रेप का प्रयास

मामला, झारखंड के रांची जिले में स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) का है। एक जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर के खिलाफ रेप के प्रयास का आरोप लगते हुए अस्पताल प्रबंधन को लिखित शिकायत दी। वहीं प्रबंधन की अनुमति के बाद बरियातू पुलिस स्टेशन में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। आरोपी डॉक्टर का नाम डॉ. अरुण कुमार मौर्य बताया जा रहा है।

पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने रिम्स के निदेशक डीके सिंह से की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर अरुण कुमार क्रिटिकल केयर यूनिट में तैनात था, वहीं पीड़ित जूनियर डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक, 27 मई की देर रात आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता ने खुद को बचाया और रिम्स के निदेशक डीके सिंह से मामले की शिकायत की।

ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउन में मजदूरों के मसीहा सोनू सूद को आज भी है इस बात का मलाल

निदेशक डीके सिंह ने कहा- कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे

रिम्स के निदेशक डीके सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि घटना की आंतरिक जांच की जायेगी और दोषी पाए जाने पर अस्पताल कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

नाराज जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने थाने में किया प्रदर्शन

वहीं घटना से नाराज जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर थाने पहुँच गए और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उनका मेडिकल लाइसेंस रेड्ड करने की मांग की। उन्होंने थाने में जमकर प्रदर्शन किया। फिलहाल आरोपी डॉक्टर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story