×

राजद के युवराज तेजस्वी यादव का मना जन्मदिन, बिहार में सरकार बनने की उम्मीद

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि, बिहार में यूपीए की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी यादव गठबंधन का चेहरा होंगे।

Newstrack
Published on: 9 Nov 2020 12:40 PM GMT
राजद के युवराज तेजस्वी यादव का मना जन्मदिन, बिहार में सरकार बनने की उम्मीद
X
राजद के युवराज तेजस्वी यादव का मना जन्मदिन, बिहार में सरकार बनने की उम्मीद (Photo by social media)

रांची: बिहार में 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इससे पहले रांची में राजद के युवराज तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने तेजस्वी का 31वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होने उम्मीद जताई कि, बिहार में यूपीए की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। खचाखच भरे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को केक खिलाया और बिहार का चुनाव परिणाम आने से पहले सरकार बनने की खुशी मनाई।

ये भी पढ़ें:ड्राइविंग लाइसेंस पर ऐलान: बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, किए गए कई बड़े फैसले

जीत का स्वागत सादगी के साथ

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि, बिहार में यूपीए की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी यादव गठबंधन का चेहरा होंगे। हालांकि, पार्टी नेतृत्व की ओर से किसी प्रकार का जश्न नहीं मनाने को कहा गया है। न कोई आतिशबाज़ी होगी और न ही कोई गीत-संगीत बल्कि सादगी के साथ जनता के जनादेश का सम्मान किया जाएगा। उन्होने बताया कि, झारखंड के सभी ज़िलों के पार्टी पदाधिकारियों को संदेश भेज दिया गया है कि, जीत का जश्न नहीं मनाएं।

jharkhand-RJD jharkhand-RJD (Photo by social media)

लालू के दरबार में नहीं होगा जश्न

बिहार में अगर यूपीए गठबंधन को बहुमत मिलता है तो राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दरबार में जश्न मनना स्वाभाविक है। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इससे इनकार किया है। उन्होने कहा कि, कहीं भी किसी तरह का कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद के दरबार में भी किसी तरह की कोई आतिशबाज़ी या फिर हुड़दंग करने नहीं दिया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों को पहले ही इस बाबत सूचित कर दिया गया है।

सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे तेजस्वी

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की मानें तो तेजस्वी यादव सबसे युवा मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, जिस तरह 243 विधानसभा सीटों पर तेजस्वी यादव ने कैंपेन किया उसका नतीजा है कि, गठबंधन को बहुमत मिलने जा रहा है। राजद के युवराज के सिर पर जीत का सेहरा बंधने जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पटाखों से प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ एयर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी दिल्ली सरकार

jharkhand-rjd jharkhand-RJD (Photo by social media)

विरोधियों की बोलती बंद

बिहार में यूपीए गठबंधन को मिलती बहुमत से विरोधियों की बोलती बंद हो गई है। रांची में तेजस्वी यादव का बर्थ डे मनाने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि, चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव को लेकर कई सवाल खड़े किए गए। जनता के जनादेश में उन तमाम सवालों के जवाब होंगे जो अबतक विरोधी उठा रहे थे।

शाहनवाज़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story