मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

इस हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ये परिवार कसरावद में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।

Shivakant Shukla
Published on: 17 Nov 2019 7:42 AM GMT
मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
X

भोपाल: मध्य प्रदेश से सुबह-सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां के बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के पास एक कार दुसरे वाहन से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ये परिवार कसरावद में एक शादी में शामिल होने जा रहा था। हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें—शादी से पहले बड़ा हादसा: चली गई जान, चार अभी भी लापता

बता दें कि शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश के सतना जिले बस दुर्घटना हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। तुरंत ही घायलों को मैहर के सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सतना क्लेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 30 लोग घायल हुए। ये हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल होईवे पावरहाउस के सामने हुआ था।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story