×

पाकिस्तान में भगत सिंह तो विदेशों में है इन भारतीयों का जलवा

पूरी दुनिया में भारतीयों का जलवा देखने को मिलता ​है। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो हर जगह इंडियंस अपना जलवा बिखेरे हुए हैं। यही नहीं भारतीयों का सम्मान भी कई देशों में होता है तो आइए आपको उन भारतीयों के बारे में बताते हैं जिनके नाम पर दुनिया में सड़कों का नाम रखा गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 13 Jan 2020 10:00 AM GMT
पाकिस्तान में भगत सिंह तो विदेशों में है इन भारतीयों का जलवा
X

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में भारतीयों का जलवा देखने को मिलता ​है। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो हर जगह इंडियंस अपना जलवा बिखेरे हुए हैं। यही नहीं भारतीयों का सम्मान भी कई देशों में होता है तो आइए आपको उन भारतीयों के बारे में बताते हैं जिनके नाम पर दुनिया में सड़कों का नाम रखा गया है।

राज कपूर के नाम पर कनाडा के ब्रैमप्टन शहर में सड़क

कनाडा के ब्रैमप्टन शहर की एक सड़क का नाम हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक राज कपूर के नाम पर है।

स्वामी विवेकानंद के नाम पर अमेरिका के शिकागो शहर में

अमेरिका के शिकागो शहर में स्वामी विवेकानंद वे नाम से एक मशहूर सड़क भी बनी हुई है। बता दें कि स्वामी विवेकानन्द अमेरिका के शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

ये भी पढ़ें—चंदन नहीं वरदान है ये: इसे सिर्फ लकड़ी न समझें, है बहुत कारगर

रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर बर्लिन में

रबीन्द्रनाथ टैगोर को तो सभी जानते हैं, इनके नाम पर बर्लिन में रवींद्रनाथ टैगोर स्ट्रीट नाम की एक सड़क है।

महात्मा गांधी के नाम पर कई शहर में सड़कें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। भारत सहित कई देशों में गाँधी जी के नाम पर सड़कें और जगहों के नाम दिए गये है।

भगत सिंह के नाम पर पाकिस्तान में चौक

भारत के स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता भगत सिंह के नाम पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर में एक चौक भी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें—कौन है दुल्ला भट्ठी ; और वह लोहड़ी पर ही क्यों याद आता है

जवाहरलाल नेहरू के नाम पर मॉस्को में सड़क

भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के नाम से रूस के मॉस्को शहर में स्क्वेयर नामक एक सड़क भी बनाई गई है।

इंदिरा गांधी स्ट्रीट, तंजानिया में सड़क

भारत की पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी के नाम से तंजानिया में स्ट्रीट नामक एक सड़क भी बनी हुई है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story