×

दिल्ली में कोरोना का कहर, कोर्ट के जज और उनकी पत्नी मिलीं पाॅजिटिव

दिल्ली में कोरोना वायरस  मामले तेजी से बढ़े हैं।  दिल्ली में मंगलवार को कुल 1298 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 22,132 हो गए हैं।

suman
Published on: 3 Jun 2020 4:57 AM GMT
दिल्ली में कोरोना का कहर, कोर्ट के जज और उनकी पत्नी मिलीं पाॅजिटिव
X

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दिल्ली महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों बेतहाशा वृद्धि हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में इजाफा थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के एक जज की कोरोना पॉजिटिव है। जज की पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से जज ने खुद को क्वारनटीन कर लिया है। उनकी पत्नी भी क्वारनटीन में हैं।

यह पढ़ें...विनाशकारी तूफान का खतरा! रेड अलर्ट जारी, तेजी से बढ़ रहा देश की तरफ

दो जज की रिपोर्ट नेगेटिव

रोहिणी कोर्ट के चार जजों ने भी अपनी कोरोना वायरस की जांच कराई है, जिनमें से दो की रिपोर्ट नेगेटिव हैं, जबकि दो की रिपोर्ट आनी बाकी है। रोहिणी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। रोहिणी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। राजधानी में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के संक्रमित होने की हर दिन खबरें सामने आ रही हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस मामले तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली में मंगलवार को कुल 1298 नए केस सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 22,132 हो गए हैं।

यह पढ़ें...एक हफ्ते में दूसरी बार मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकते हैं ये बड़े एलान

दिल्ली सरकार के मुताबिक कुल 556 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 9,243 हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 12,573 हो गई है। देश में अब तक कुल 1,98,706 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

suman

suman

Next Story