×

'संविधान चलाने वाली संस्थाओं के अहम पदों पर RSS के लोग, मंत्रालय के फैसलों में भी दखल, लद्दाख में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Ladakh Visit: राहुल गांधी इसी साल की शुरुआत में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जम्मू-कश्मीर गए थे। उस वक़्त वो लद्दाख नहीं जा सके थे।

Aman Kumar Singh
Published on: 18 Aug 2023 3:03 PM GMT (Updated on: 18 Aug 2023 3:16 PM GMT)
संविधान चलाने वाली संस्थाओं के अहम पदों पर RSS के लोग, मंत्रालय के फैसलों में भी दखल, लद्दाख में बोले राहुल गांधी
X
Rahul Gandhi Ladakh Visit (Social Media)

Rahul Gandhi Ladakh Visit: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं। राहुल ने शुक्रवार (18 अगस्त) को लद्दाख में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'बीजेपी सरकार के मंत्री अपने ही मंत्रालय में खुद से कोई फैसला नहीं ले पाते हैं। आरएसएस के लोग उन मंत्रालयों में तैनात किए गए हैं। उनकी (RSS) नजर मंत्रालयों के हर काम पर रहती है। आरएसएस का पूरा दखल होता है।'

गौरतलब है कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi News) इसी साल की शुरुआत में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जम्मू-कश्मीर गए थे। उस वक़्त वो लद्दाख नहीं जा सके थे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अब जब दो दिनी लद्दाख दौरे पर हैं, तो आज उन्होंने युवाओं से बातचीत की। संविधान को एक्शन में लाने वाले संस्थानों पर भी चर्चा की।

देश के जरूरी संस्थानों में RSS के लोग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'बीजेपी देश के सभी जरूरी संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लोगों को नियुक्त कर रही है। लद्दाख में युवाओं से संवाद स्थापित करते हुए राहुल गांधी बोले, 'भारत को 1947 में आजादी मिली थी। भारत में इस आजादी की नींव इसका संविधान है।'

राहुल गांधी- हर महत्वपूर्ण पद पर RSS के लोग

राहुल ने अपने भाषण में आगे कहा, 'संविधान के नियमों को एक्शन में कैसे लाया जा सकता है? इसे एक्शन में लाने के लिए ही संस्थानों का निर्माण होता है। ये संस्थान संविधान के उद्देश्यों के आधार पर काम करते हैं। लोकसभा (Lok Sabha), राज्यसभा (Rajya Sabha), नीति आयोग ये सभी तत्व इसमें शामिल हैं।' अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर होते नजर आए। उन्होंने कहा, बीजेपी इन संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर संघ के लोगों को नियुक्त कर रही है।'

'मंत्रालय के फैसलों में संघ का दखल'

लद्दाख के युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, आरएसएस का सरकार के मंत्रालयों में भी सीधा दखल है। वो कहते हैं, अगर आप भारत सरकार के मंत्रियों के पास जाएं और पूछें कि क्या आपके मंत्रालय से जुड़े फैसले आप ही लेते हैं। तो मंत्री कहते हैं कि यहां एक शख्स होता है। वह RSS के OSD की तरह है। उसके साथ ही हम तय करते हैं कि हमारे मंत्रालय में क्या होना है, क्या नहीं।'

आपको बता दें, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय लद्दाख दौरे पर हैं। इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के अंतिम पड़ाव में जम्मू-कश्मीर गए थे। हालांकि, वो इस दौरान लद्दाख नहीं जा सके थे। बीते दिनों संसद के मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी ने लद्दाख जाने की बाद कही थी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story