×

खतरनाक एस-400 मिसाइल: रूस तेजी से जुटा भारत के लिए, दुश्मन का होगा खत्म

भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति जल्द करने के लिए रूस कड़ी मेहनत कर रहा है। यह जानकारी रूसी मिशन के रोमन बबुशिकन ने गुरुवार को दी है।

Shreya
Published on: 12 Nov 2020 1:50 PM GMT
खतरनाक एस-400 मिसाइल: रूस तेजी से जुटा भारत के लिए, दुश्मन का होगा खत्म
X
खतरनाक एस-400 मिसाइल: रूस तेजी से जुटा भारत के लिए, दुश्मन का होगा खत्म

नई दिल्ली: भारत सरकार जल, थल और वायु सेना को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। हाल ही में वायुसेना को तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिले हैं, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा हुआ है। वहीं अब भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की भी आपूर्ति जल्द हो सकती है। इसके लिए रूस कड़ी मेहनत कर रहा है। यह जानकारी रूसी मिशन के रोमन बबुशिकन ने आज यानी गुरुवार को दी है। बता दें कि सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल प्रणाली की पहली खेप की आपूर्ति अगले साल के अंत तक होनी है।

दोनों पक्ष अरबों डॉलर के सौदे के करीब

एक ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रोमन बबुशिकन (Russian Deputy Chief of Mission Roman Babushkin) ने कहा कि दोनों देशों की ओर से परस्पर साजोसामान समर्थन समझौते पर काम किया जा रहा है। दोनों पक्ष अरबों डॉलर के सौदे के करीब हैं।

यह भी पढ़ें: आसमान से खून की बारिश: 2 एयरप्लेन की टक्कर, खेतों में बिखरे पड़े थे जले हुए शव

S-400 Missile System (फोटो- सोशल मीडिया)

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें अन्य देशों को किया जाएगा निर्यात

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और रूस ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें फिलीपींस समेत कुछ अन्य देशों को निर्यात करने का प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सैन्य खरीद पर भी काम जारी है। इनमें भारत को SU-30 एमकेआई विमानों की पहली खेप की आपूर्ति भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: जावेद आब्दी को दी शिकस्तः संगीता चौहान ने ली शपथ, भाजपा का कब्जा रखा बरकरार

अगले साल तक होगी S-400 मिसाइलों की आपूर्ति

रूस का कहना है कि वह भारत को S-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति को आगे बढ़ाने के लिए "बहुत कठिन" काम कर रहा है, हालांकि हथियार प्रणाली के पहले बैच की डिलीवरी अगले साल के अंत तक निर्धारित है। बबुशिकन ने बताया कि भारत-रूस संयुक्त उपक्रम के तहत 7 लाख AK-47 203 बंदूकों के निर्माण के लिए समझौता और कामोव हेलीकॉप्टर सौदा अंतिम चरण में हैं।

यह भी पढ़ें: जगमगाएगी अयोध्या नगरी: बड़े स्तर पर तैयारी शुरू, लाखों दियों से भव्य होगा नजारा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Shreya

Shreya

Next Story