×

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात, G20 समिट-अंतरिक्ष सहयोग सहित इन मुद्दों पर की बात

Vladimir Putin-PM Modi Talk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न BRICS Summit में भी हिस्सा लेने नहीं गए थे। वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मेलन से जुड़े थे।

Aman Kumar Singh
Published on: 28 Aug 2023 2:19 PM GMT (Updated on: 28 Aug 2023 2:30 PM GMT)
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात, G20 समिट-अंतरिक्ष सहयोग सहित इन मुद्दों पर की बात
X
Vladimir Putin-PM Modi Talk (Social Media)

Vladimir Putin Talk With PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने सोमवार (28 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से टेलीफोन पर बात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने जी-20 सम्मेलन (G20 Summit India) पर चर्चा की। पुतिन और पीएम मोदी ने हाल में हुए ब्रिक्स (BRICS) के विस्तार सहित दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में हुए समझौतों के महत्व पर भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से बात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग (India Russia Bilateral Cooperation) के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा भी की। दोनों नेताओं का इरादा बड़े पैमाने पर ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने और लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे के विस्तार पर केंद्रित है। साथ ही, दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग (space cooperation) विकसित करने के इरादे की पुष्टि की।

G-20 समिट में शामिल नहीं हो पाएंगे पुतिन

प्रधानमंत्री मोदी कार्यालय (PMO) ने बताया कि, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 9-10 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि, रूस की तरफ से उनका प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Foreign Minister Sergey Lavrov) करेंगे। रूस के इस फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की G-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों को रूस के समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।

BRICS Summit में भी नहीं हुए थे शामिल

गौरतलब है कि, बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव (Dmitry Peskov) ने कहा था कि, 'पुतिन G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने व्यक्तिगत तौर पर नई दिल्ली नहीं जाएंगे। इससे पहले, राष्ट्रपति पुतिन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit 2023) में भी नहीं गए थे। उनकी जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हुए थे।

आपको बता दें, भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। राजधानी दिल्ली में 7 से 10 सितंबर तक G-20 सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान जी-20 के करीब-करीब सभी देश भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story