×

इस राज्य में मुंह ढक कर ही करा सकते हैं कटिंग, खुल रहे सैलून

सैलून में सिर्फ हेयरकट कराने की इजाजत है। शेविंग कराने की इजाजत नहीं है। सरकार के आदेश के मुताबिक हेयरकट करने और करवाने वाले दोनों ही लोगों को मास्क पहनना जरूरी होगा।

SK Gautam
Published on: 25 Jun 2020 12:48 PM GMT
इस राज्य में मुंह ढक कर ही करा सकते हैं कटिंग, खुल रहे सैलून
X

मुंबई: लॉक डाउन ख़त्म हो गया है। अन लॉक शुरू है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण अभी भी तेज़ी से फ़ैल रहा है। कुछ सेवाएं पहले ही शुरू कर दी गई हैं। 28 जून से सैलून खोल दिए जाएंगे। सैलून में सिर्फ हेयरकट कराने की इजाजत है। शेविंग कराने की इजाजत नहीं है। सरकार के आदेश के मुताबिक हेयरकट करने और करवाने वाले दोनों ही लोगों को मास्क पहनना जरूरी होगा।

एक हफ्ते के अंदर जिम और सैलून खोलने का फैसला

महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा राज्य सरकार ने एक हफ्ते के अंदर जिम और सैलून खोलने का फैसला लिया है। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइंस जारी की जाएगी। शेख ने कहा कि सरकार ने भी राज्य में धार्मिक सभाओं को मंजूरी देने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। इसी के साथ परिवहन पर एक टास्क फोर्स कल सार्वजनिक परिवहन शुरू करने पर फैसला करेगा।

मस्जिद न्यासियों समेत पांच व्यक्तियों पर मामला दर्ज

मुंबई के अंधेरी स्थित एक मस्जिद में कथित रूप से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर लोगों के एकत्रित होने के संबंध में मस्जिद के न्यासियों समेत पांच व्यक्तियों पर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डी एन नगर पुलिस को सूचना मिली कि अंधेरी में ईदगाह मस्जिद में सुबह कुछ लोग एकत्रित हुए थे जिसके बाद वहां पुलिस का एक दल भेजा गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को परिसर में सामाजिक नियमों का उल्लंघन करते लोग दिखे और आगे की जांच में पता चला कि लोग नमाज पढ़ने नहीं बल्कि चर्चा करने एकत्रित हुए थे।

ये भी देखें: स्वास्थ्य विभाग की आई शामत, करें ये काम वरना चलेगा योगी का डंडा

मुंबई में करीब 70 हजार लोग इस संक्रमण की चपेट में

बता दें महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में मुंबई सबसे अधिक इस महामारी की चपेट में हैं। मुंबई में करीब 70 हजार लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी भी लगातार इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में 38 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 54 कर्मी अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं अब तक 3239 पुलिस कर्मी ठीक हो चुके हैं और 991 का इलाज चल रहा है।

ये भी देखें: बर्फ में भयानक आग: आने वाली तबाही का है ये संकेत, खौफ में दुनियाभर के वैज्ञानिक

महाराष्ट्र में मृतक संख्या बढ़कर 6,739 हो गई

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये थे जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,42,900 हो गए। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस से 208 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,739 हो गई। अधिकारी ने कहा कि इन 208 मरीजों में से 72 की मौत पिछले 48 घंटे में हुई जबकि बाकी 136 की मौत उससे पहले हुई थी लेकिन पूर्व में उनकी मौत का कारण कोविड-19 के रूप में उल्लेखित नहीं था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story