×

300 लोग खतरे में: बर्फ में दबकर हुआ ऐसा हाल, BRO ने संभाला मोर्चा, बचाई जान

बीआरओ की 122 आरसीसी ने बुधवार रात को शाम 7 बजे इस अभियान को शुरू किया गया था। इस दौरान 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके साथ उन्हें कंबल, गर्म कपड़े, भोजन सामग्री प्रदान किया गया।

Newstrack
Published on: 31 Dec 2020 2:18 PM GMT
300 लोग खतरे में: बर्फ में दबकर हुआ ऐसा हाल, BRO ने संभाला मोर्चा, बचाई जान
X

जम्मू कश्मीर : सीमा संघठन लोगों ने बुधवार रात को सोनमर्ग से द्रास हाईवे पर 6 घंटे अभियान चलाकर बर्फ में फसे लोगों की जान बचाई। आपको बता दें कि बर्फ में फसे 300 लोगों की जान को बचाया गया। इसके साथ 105 वाहनों को ट्रोचिंग कर द्रास की तरफ सुरक्षित पहुंचाया गया। जबकि एक वाहनों को नहीं निकाला जा सका। बुधवार को 106 वाहन सोनमर्ग से द्रास की ओर ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते में बर्फबारी शुरू होने से सभी वाहन फस गए।

300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

बीआरओ की 122 आरसीसी ने बुधवार रात को शाम 7 बजे इस अभियान को शुरू किया गया था। इस दौरान 300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके साथ उन्हें कंबल, गर्म कपड़े, भोजन सामग्री प्रदान किया गया। इसके बाद सभी वाहनों को ट्रोचिंग कर द्रास की तरफ सुरक्षित पहुंचाया गया। आपको बता दें कि इस पूरे अभियान का नेतृत्व 32 बीआरटीएफ के कर्नल मुकेश कुमार कर रहे थे।

मार्च में यातायात के लिए खोला जाएगा

आपको बता दें कि इस बार बीआरओ ने जोजिला पास को पूरे सीजन चलाने की घोषणा की गयी थी। इस सड़क को 31 दिसंबर तक बंद करने की घोषणा की गई थी। क्योंकि इन जगहों पर बर्फबारी बहुत होती है। जिसकी वजह से इस सड़क को मार्च में यातायात के लिए खोला जाएगा।

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने अपने नागरिकों को वापस नहीं बुलाने वाले देशों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

इन जवानों ने ऑपरेशन को दिया अंजाम

21 नवंबर को शुरू किए गए एक ऑपरेशन में 6 लाइट मोटर व्हीकल और 5 हैवी मोटर व्हीकल को बीआरओ के जवानों ने बर्फबारी के दौरान रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू में करीब 15 से अधिक लोगों की जान बचाई। आपको बता दें कि इस ऑपरेशन को कैप्टन विक्रम जाधव, जेई अमनदीप सिंह, जेई शाम राणा , जेई पीके शुक्ल, जेई जतिंदर निगरानी में बीआरओ के कई जवानों ने इस रेस्क्यू को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें… CRPF कैंप में फटा ग्रेनेड: आतंकी हमले पर भड़की सेना, अब लेगी बदला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story