×

हो गया खुलासा! मिल गई ब्रह्माण्ड की 5वीं सबसे बड़ी शक्ति

ब्रह्मांड के सारे ग्रह, तारे, सूरज, आकाशगंगाएं आदि आपस में जुड़े है। ये आपस में एक निश्चित दूरी पर रहती हैं। इसके लिए चार ताकतों के बारे में पहले से पता थ।. ये ताकतें हैं- गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युतचुंबकीय बल, प्रबल नाभिकीय बल और कमजोर नाभिकीय बल

suman
Published on: 26 Nov 2019 6:10 AM GMT
हो गया खुलासा! मिल गई ब्रह्माण्ड की 5वीं सबसे बड़ी शक्ति
X

जयपुर: ब्रह्मांड के सारे ग्रह, तारे, सूरज, आकाशगंगाएं आदि आपस में जुड़े है। ये आपस में एक निश्चित दूरी पर रहती हैं। इसके लिए चार ताकतों के बारे में पहले से पता थ।. ये ताकतें हैं- गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युतचुंबकीय बल, प्रबल नाभिकीय बल और कमजोर नाभिकीय बल । अब पांचवीं ताकत का भी पता चला है। हंगेरियन एकेडमी ऑफ सांइसेज के वैज्ञानिकों और रिसर्चर ने प्रकृति की पांचवीं शक्ति का पता लगाने का दावा किया है। उनकी यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।

यह भी पढ़ें...जानिए 1999 से लेकर 2019 तक देश पर कितना बढ़ा विदेशी कर्ज

इस पांचवीं शक्ति को खोजा है अटीला क्रास्नाहोर्की और उनकी टीम ने। ये इसे X17 कह रहे हैं। इन्होंने देखा कि हीलियम के अणु जब आपस में टूटते हैं तब एक रोशनी होती है। अटीला के अनुसार इस प्रक्रिया को वर्तमान भौतिकि में समझाना मुश्किल है।

अटीला ने बताया कि हो सकता है कि X17 की वजह से ब्रह्मांड की सारी वस्तुएं आपस में जुड़ी हुई हों। अगर ऐसा है तो ये मानव जाति की सबसे बड़ी खोज होगी।

अटीला क्रास्नाहोर्की और उनकी टीम तीन साल से इस खोज में लगी है। अगर यह खोज सही साबित होती है तो प्रकृति के चार मूल बलों यानी ताकतों के साथ-साथ पांचवीं ताकत भी जुड़ जाएगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी खोजों में शामिल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें...सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में विश्व के दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

suman

suman

Next Story