×

जम्मू से बड़ी खबर: हटी धारा-144, कल से होंगे ये बड़े बदलाव

शुक्रवार को घाटी के स्थानीय मस्जिदों में जुम्मे की नमाज के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। हालांकि, श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया।

SK Gautam
Published on: 9 Aug 2019 1:33 PM GMT
जम्मू से बड़ी खबर: हटी धारा-144, कल से होंगे ये बड़े बदलाव
X

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और इसे दो हिस्सों में विभाजित कर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के सरकार के फैसले के बाद से ही घाटी में स्थिति तनावपूर्ण थी। लेकिन अब वहां की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।

ये भी देखें: कांग्रेस नेता भुवनेश्‍वर कालिता बीजेपी में शामिल

शुक्रवार को घाटी के स्थानीय मस्जिदों में जुम्मे की नमाज के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। हालांकि, श्रीनगर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया।

जम्मू से हटाई गई धारा 144, स्थिति सामान्य

इस बीच स्थिति सामान्य होते देख जम्मू से शुक्रवार की शाम को धारा 144 हटा दी गई। जम्मू जिले के डिप्टी मजिस्ट्रेट सुषमा चौहान ने कहा धारा 144 (चार से अधिक लोगों के एक साथ आने पर रोक) के आदेश को जम्मू म्यूनिसिपल से वापस लिया गया है। सभी स्कूल-कॉलेजों को कल (शनिवार) से खोलने का आदेश दिया भी दे दिया गया है।

घाटी में स्थिति नियंत्रण में है

उधर, कश्मीर घाटी में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। सीआरपीएएफ के डीजी राजीव राय भटनागर ने श्रीनगर में सीआरपीएफ की तैनाती को लेकर स्थिति की समीक्षा की।

ये भी देखें: सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, कैबिनेट मंत्री नंदी के विभाग के सभी तबादले किए रद्द

जम्मू कश्मीर के एडिशन डीजी, लॉ एंड ऑर्डर मुनीर खान ने कठुआ में कहा जम्मू में स्थिति सामान्य है। जबकि, कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story