×

पुरूष बनकर महिला ने किया नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण

seema
Published on: 9 Nov 2019 10:51 AM GMT
पुरूष बनकर महिला ने किया नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण
X

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी पर नाबालिक लड़कियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप था। इसे मामले जब पुलिस उसके पति से पूछताछ करने के लिए उसके घर पहुंची तो वह घबरा गया और भागने लगा। इमारत की छत पर पहुंच कर उसने छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें : हैवान आतंकी! नहीं मिला कुछ तो मासूमों को ही निशाना बना लिया

मिली जानकारी के अनुसार प्रकासम जिले के एसपी सिद्घार्थ ने बताया कि एक १७ वर्षीय नाबालिक ने उनसे शिकायत की कि कृष्ण किशोर रेड्डïी नाम के व्यक्ति ने उसका यौन शोषण किया है। एसपी सिदार्थ ने शिकायत के तुरंत बाद इस मामले की पूरी जांच कराने के आदेश दिये। जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला था। वह व्यक्ति कोई पुरूष नहीं बल्कि एक महिला है। उसने अपना हुलिया ही बदल रखा था। उसने अपने बालों को छोटा करा रखा था और देखने में वह पुरूष के तरह लगती थी। वह सेक्स टॉय का इस्तेमाल कर नाबालिक लड़कियों का यौन शोषण किया करती थी।

घर में मिला सेक्स टॉय से भरा बैग

पुलिस ने जब इस मामले में आरोपी के घर पर छापा मारकर तलाशी ली तो वहां पर उन्हें सेक्स टॉय से भरा एक बैग मिला था। इस दौरान पुलिस ने महिला के पति से भी पूछताछ की थी। लेकिन पत्नी के इस खुलासे से पति इतना डर गया था कि पुलिस को देखते ही वह छत पर भाग गया। जहां उसने तीसरी मंजिल से कूछकर छलांग लगा दी। पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक महिला का तीसरा पति था।

महिला पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

ओंगोले के डीएसपी बी रवि चंद्रा ने बताया कि आरोपी महिला पहले नाबालिग लड़कियों दोस्ती बढ़ाती थी। फिर जबरन संबंध बनाने को मजबूर करती थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story