×

इतने अश्लील हुए गुरु जी, ITI छात्राओं से कर दी शरीर की डिमांड

आईटीआई परिक्षण संस्थान में छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण करने की घटना सामने आई है। यहां परिक्षा में पेल करने और भविष्य खराब करने की धमकी देकर उनके पैसे वसूले जा रहे है।

Roshni Khan
Published on: 11 Aug 2019 8:42 AM GMT
इतने अश्लील हुए गुरु जी, ITI छात्राओं से कर दी शरीर की डिमांड
X

शाहजहांपुर: आईटीआई परिक्षण संस्थान में छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण करने की घटना सामने आई है। यहां परिक्षा में पेल करने और भविष्य खराब करने की धमकी देकर उनके पैसे वसूले जा रहे है।

इतना ही नही उनका शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है। छात्राओं ने पहले इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नही की। अब छात्राओं ने शोषण की शियकात डीएम से की तब पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच डीएम ने सिटी विनीता सिंह को जांच दी है।

ये भी देखें:शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती व स्टाइल के जो है दीवाने, आज उन्हीं ट्रोलर्स ने उनके जींस पर साधा है निशाना

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इन काफी सुर्खियों में है। यहां छात्र छात्राएं दोनो ही तकनीकी शिक्षा ग्रहण करती है। इस आईटीआई मे कई ट्रेड की प्रतिक्षाएं चल रही है। प्रैक्टिकल भी चल रही है।

परिक्षक दूसरे आईटीआई से बुलाए गए है। लेकिन यहां करीब आधा दर्जन छात्राएं जब जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मिली तब बड़ा खुलासा हुआ जिससे डीएम के भी होश उड़ गए। छात्राओं ने बताया कि आईटीआई स्टाफ परिक्षाओ और प्रैक्टिकल में पास करने के बदले हमसे पैसे वसूलता है।

इतना ही नही आरोप है कि पैसे देने से इंकार कर दो तो शारीरिक शोषण किया जाता है। अगर कोई छात्रा मना कर दें तो उसको फेल करने की धमकी दी जाती है। उस छात्रा का भविष्य खराब करने भी धमकी दी जाती है। इसी डर के कारण छात्राएं शारीरिक शोषण का शिकार होती चली आई है।

छात्राओं ने डीएम से आईटीआई स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सिटी मजिस्ट्रेट विनिता सिंह को दी है।

ये भी देखें:जब लड़की ने उतारे कपड़े और धीरे से नदी में लगा दी छलांग

आईटीआई प्रधानाचार्य राम प्रकाश का कहना है कि छात्राओं ने शिकायत की थी। जिसमे उन्होंने किसी का नाम नही लिया था। फिर घटना की जांच कराई जा रही है। छात्राओं से पूछताछ कीं जा रही है।

वही डीएम इंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी हैं। छात्राओं ने प्रैक्टिकल और परिक्षा पास करने के नाम पैसे वसूलने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोप बेहद गंभीर है। जांच के बाद कङी कार्यवाई की जाएगी ।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story