×

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ गया है और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज को पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jun 2019 10:42 AM GMT
बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ गया है और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज को पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया है। ऐसे में अब शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ही पूरे देश में बीजेपी के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें...शंघाई समिट में हिस्सा लेने के लिए मोदी किर्गिस्तान पहुंचे, पुतिन-जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

बताया जा रहा है कि गुरुवार को नई दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य प्रमुखों की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवराज को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। अमित शाह ने सदस्यता अभियान में उन राज्यों में खासतौर पर फोकस करने को कहा है, जहां पार्टी अभी कमजोर है। ऐसे में अब शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मेन स्ट्रीम में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें...बहराइच में जन्मा ऐसा बच्चा, जिसे देख परिवार ही नही डॉक्टर भी चौंक गए

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लग रही थीं। यह भी कहा गया कि शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय राजनीति में आना नहीं चाहते हैं और राज्य में रहकर पार्टी को मजबूत करना चाहते हैं। फिलहाल अब इस नई जिम्मेदारी के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story