×

झारखंड: दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, बनी गठबंधन की सरकार

झारखंड राज्य को उसका 11वां मुख्यमंत्री मिल गया है। गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान विपक्षी दल के कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद हैं

Shivani Awasthi
Published on: 29 Dec 2019 3:33 AM GMT
झारखंड: दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, बनी गठबंधन की सरकार
X

रांची: झारखंड राज्य को उसका 11वां मुख्यमंत्री मिल गया है। गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान विपक्षी दल के कई दिग्गज नेता मौके पर मौजूद हैं।

Live Update:

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई हेमंत सोरेन को सीएम पद की गोपनीयता की शपथ।

रामेश्वर उरांव ने ली मंत्री पद की शपथ।

आलमगीर आलम ने ली मंत्री पद की शपथ।

सत्यानंद भोक्ता ने ली शपथ, आरजेडी नेता हैं सत्यानंद

रांची का मोरहाबादी मैदान झामुमो समर्थकों और आम लोगों से भर गया है।

सभी नेता मंच पर पहुंच गए हैं, यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है।

इसमें झारखंड की आदिवासी संस्कृति की झलक लोगों को देखने को मिल रही है।

राहुल गांधी भी मोरहाबादी मैदान पहुंचे हैं।

तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद हैं।

ममता यादव मंच पर मौजूद हैं।

हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह आज

झारखंड के लिए आज एतिहासिक दिन हैं। सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के खिलाफ गठबंधन का सत्ता प्रदर्शन कर रहा है। उसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम और कई राज्यों के मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस बोली, UP में लगे राष्ट्रपति शासन, सिद्धार्थनाथ ने कहा- झूठ बोल रहीं प्रियंका

एक दिन पहले ही पहुंच गईं सीएम ममता

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के कई कद्दावर नेताओं और उद्योगपतियों सहित कई हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार की शाम सात बजे ही रांची पहुंच गईं, जहां उन्होंने हेमंत सोरेन से मुलाकात भी हुई। इस दौरान सोरेन ने ममता के पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया

आज सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट बैठक:

इतना ही नहीं सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन अपनी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक शाम को करेंगे। इस बैठक में विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर के नाम की अनुशंसा होगी। वहीं हेमंत सरकार में स्टीफन मरांडी और रामेश्वर उरांव को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना है।

ये भी पढ़ें: CAA पर केरल के राज्यपाल को बोलने से रोका, सुरक्षागार्ड्स के साथ धक्का-मुक्की

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story