×

Maternity Leave: इस राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिलेगी पूरे एक साल की मैटरनिटी लीव

Sikkim Maternity Leave: सिक्किम में राज्य महिला कर्मचारियों को 12 महीने की छुट्टी दी जाएगी। बच्चे के पिता को भी एक महीने की छुट्टी मिलेगी।

Archana Pandey
Published on: 27 July 2023 5:57 AM GMT
Maternity Leave: इस राज्य की  महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिलेगी पूरे एक साल की मैटरनिटी लीव
X
Sikkim cm announces 12 month maternity leave one month paternity leave for govt employees (Image- Social Media)

Sikkim Maternity Leave: सिक्किम में सरकारी महिला और पुरुष कर्मचारी दोनों के लिए अच्छी खबर हैं। सीएम प्रेम सिंह तमांग की सरकार ने मैटरनिटी लीव को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत अब राज्य में मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को 12 महीने की छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा बच्चे के पिता को भी एक महीने की छुट्टी मिलेगी। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। सीएम के इस ऐलान से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

हो सकेगी बच्चे की बेहतर देखभाल

सीएम तमांग ने सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैटरनिटी लीव लेकर राज्य सरकारी कर्मचारी अपने बच्चों और परिवार की बेहतर देखभाल कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि जल्द ही इस योजना की विस्तार में जानकारी अधिसूचित की जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में ही इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

सीएम ने कहा था कि अधिकारी राज्य प्रशासन की रीढ़ होते हैं। वह प्रदेश के साथ लोगों के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से सिविल सेवा अधिकारियों के लिए प्रमोशन की प्रक्रिया पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके चलते राज्य में बड़ी संख्या में प्रमोशन हो रहा है।

अंत में सीएम ने नियुक्त हुए सभी नए आईएएस और एससीएस (सिक्किम सिविल सेवा) अधिकारियों को बधाई देते हुए, उनके सफल करियर की कामना की। इस कार्यक्रम में तमाम बड़े और छोटे अधिकारी शामिल थे।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के तहत नौकरी करने वाली महिला 6 महीने या 26 सप्ताह की पेड मैटरनिटी लीव दी जाती है। सिक्किम में इस लीव को बढ़ाकर पूरे एक साल के कर दिया गया है। इस राज्य में मात्र 6.32 लाख लोग रहते हैं और लाखों लोग सरकारी कर्मचारी है। ऐसे में अब इन सभी लाखों कर्मचारियों को मैटरनिटी और पैटरनिटी लीव बढ़ाए जाने का फायदा मिलेगा।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story