×

Sikkim Flood Update: सिक्किम में बाढ़ ने मचाई भयानक तबाही, मृतकों का आंकड़ा 50 के पार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sikkim Flood Update: बाढ़ से अब तक सेना के 7 जवानों समेत 44 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से के जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में तीस्ता नदी के निचले हिस्से में छह शव बहकर आए।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Oct 2023 2:19 AM GMT (Updated on: 7 Oct 2023 5:12 AM GMT)
Sikkim Flood Update
X

Sikkim Flood Update (photo: social media)

Sikkim Flood Update: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम इन दिनों प्राकृतिक आपदा का भयानक दंश झेल रहा है। तीन अक्टूबर को बादल फटने की घटना के बाद आए पानी के सैलाब ने राज्य में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। विशेषकर उत्तरी सिक्किम इस आपदा से ज्यादा प्रभावित हुआ है। बाढ़ से अब तक सेना के 7 जवानों समेत 51 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से के जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में तीस्ता नदी के निचले हिस्से में छह शव बहकर आए।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अभी तक नदी से 20 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, कुल लापता लोगों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। इस बाढ़ से 25 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। 1200 घर बह चुके हैं। सात हजार लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हैं। बचाव अभियान में जुटी टीमों ने अब तक 2413 लोगों को बचाया है। 6875 लोग राज्य भर में बनाए गए 22 रिलीफ कैंप में रह रहे हैं।

Cloudburst: मानव जनित विकास हैं प्राकृतिक आपदा के कारक, क्यों फटता है बादल ?

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिक्किम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायुसेना के हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने बताया कि बुरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से सात के शव बरामद कर लिए हैं। लापता जवानों में से एक को बचा लिया गया था। अन्य जवानों को ढ़ूंढ़ने के कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वायुसेना के हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं।

15 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल

बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में हालात जटिल हो गए हैं। राजधानी गंगटोक से लेकर दूरदराज तक के कई कस्बों में केवल तबाही का मंजर नजर आ रहा है। कई भारी-भरकम गाड़ियां और मशीने मलबे में दबी हुई हैं। पुल और सड़कें साफ हो चुकी हैं। खराब स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 15 अक्टूबर तक सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। पहले कल यानी रविवार 8 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

Varanasi News: 45 स्टूडेंट के ग्रुप को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य ने बचाया, तीस्ता नदी की बाढ़ में फंस गए थे छात्र

बता दें कि बुधवार को बादल फटने की घटना से सबसे अधिक सिक्किम के चार जिले मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा राज्य से लगे पश्चिम बंगाल के तीन जिले - जलपाईगुड़ी, कलिमपोन्ग और कूचबिहार में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story