×

युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, सिर्फ ये थी वजह

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया है कि मृतक युवक का नाम शहजाद खान था। आपको बता दें कि शहजाद खान शुक्रवार को सुबह एक बगीचे में घुसा था। इस दौरान वहां के स्थानीय छह लोगों ने इस युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

Newstrack
Published on: 27 Dec 2020 1:38 PM GMT
युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, सिर्फ ये थी वजह
X
युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, सिर्फ ये थी वजह photos (social media)

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सांताक्रूज इलाके में 25 दिसंबर को मोबाइल चोर होने के शक में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। आपको बता दें कि इस युवक की उम्र 30 साल थी। इस व्यक्ति की सांताक्रूज के स्थानीय लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को इन छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने दी है।

स्थानीय छह लोगों ने खूब पीटा

सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया है कि मृतक युवक का नाम शहजाद खान था। आपको बता दें कि शहजाद खान शुक्रवार को सुबह एक बगीचे में घुसा था। इस दौरान वहां के स्थानीय छह लोगों ने इस युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ इन लोगों ने इस युवक शहजाद खान को एक खंभे से बांधकर रस्सियों और डंडो से खूब पिटाई की। जिसकी वजह से इस युवक की हालत नाजुक हो गई।

पीड़ित को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

इस घटना के बाद एक राहगीर ने इस युवक को ऑटोरिक्शा से अस्पताल लेकर पंहुचा। लेकिन शहजाद खान को वहां पर मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर इस घटना के आरोपियों का पता लगाया। आपको बता दें कि आज यानि रविवार को पुलिस ने इन छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से वहां के लोगों में दहशत फैल गयी है। सांताक्रूज इलाके के यह लोग अपनी इंसानियत को ही भूल बैठे।

ये भी पढ़ें:तूल पकड़ रहा शहीद स्थल के उदघाटन का मामला, पहुंचा शासन के दरबार में

mumbai incident

25 दिसंबर को हुई यह घटना

मुंबई के सांताक्रूज इलाके की यह घटना 25 दिसंबर को हुई थी। जिसमें बड़ी बेरहमी के साथ इन छह लोगों ने इस युवक को चोर समझ कर जान से ही मार दिया। आपको बता दें कि दिन पर दिन हैवानियत बढ़ती जा रही है। जिसका एक रूप यहां भी देखने को मिल रहा है। इस मृत युवक की उम्र 30 साल की थी। इस घटना से लोगों को काफी आश्चर्य हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:मौसम का भयानक कहर: कश्मीर में जारी हुआ हाई अलर्ट, संकट बनी बर्फीली हवाएं

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story