×

शोक में डूबा राजस्थान: नहीं रहें राजघराने के बेटे पृथ्वीराज, कोरोना से थे संक्रमित

राजस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान देने के पीछे दौसा के पूर्व सांसद पृथ्वीराज सिंह की बड़ी भूमिका है। पृथ्वीराज सिंह के बदौलत ही रामबाग पैलेस को विश्व के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक माना जाता है। 1962 में दौसा से पृथ्वीराज सिंह को स्वतंत्र पार्टी से टिकट मिला और वह दौसा के सांसद चुने गए।

Newstrack
Published on: 3 Dec 2020 7:21 AM GMT
शोक में डूबा राजस्थान: नहीं रहें राजघराने के बेटे पृथ्वीराज, कोरोना से थे संक्रमित
X
शोक में डूबा राजस्थान: नहीं रहें राजघराने के बेटे पृथ्वीराज, कोरोना से थे संक्रमित

जयपुर: राजस्थान की राजधानी के पूर्व महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय और महारानी किशोर कंवर के बेटे पृथ्वीराज सिंह की मृत्यु हो गई है। दौसा के पूर्व सांसद पृथ्वीराज सिंह की उम्र 85 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि लगभग चार दिन पहले ही पूर्व सांसद पृथ्वीराज सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं राजसमंद से सांसद राजकुमारी दीया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पृथ्वीराज ने राजस्थान को दिलाई नई पहचान

राजस्थान को पर्यटन स्थल के रूप में एक नई पहचान देने के पीछे दौसा के पूर्व सांसद पृथ्वीराज सिंह की बड़ी भूमिका है। पृथ्वीराज सिंह के बदौलत ही रामबाग पैलेस को विश्व के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक माना जाता है। 1962 में दौसा से पृथ्वीराज सिंह को स्वतंत्र पार्टी से टिकट मिला और वह दौसा के सांसद चुने गए। बता दें कि मृत्योपरांत वह रामबाग पैलेस के डायरेक्टर के पद कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना: BJP नेता और पूर्व मंत्री बेटे समेत गिरफ्तार, सगाई में जुटाए थे 6 हजार लोग

PRITHAVIRAJ SINGH

सादगी भरा जीवन जीते थे पृथ्वीराज सिंह

मिली जानकारी के अनुसार, पृथ्वीराज सिंह का जीवन बहुत ही सादगी भरा हुआ था। उनके जीवन इतना साधारण था कि वह अपने नाम में “सिंह” भी नहीं जोड़ते थे। सभी लोग उन्हें प्यार से 'पैट बापजी' कहकर पुकारते थे। पृथ्वीराज सिंह जब भी बाहर जाते थे, तो वह कार खुद ड्राइव करके कहीं जाते थे। राजघराने से ताल्लुक रखने वाले पृथ्वीराज सिंह ऐशो आराम की जिदंगी छोड़ एक साधारण मनुष्य की तरह अपना जीवन व्यतीत करते थे। रामबाग पैलेस के डायरेक्टर होने के बावजूद वह लग्जरी कार की जगह सामान्य हैचबैक कार से चला करते थे।

राजघराने की राजकुमारी भी हुई कोरोना की शिकार

राजघराने में पूर्व सांसद पृथ्वीराज सिंह के मृत्यु के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है। राजघराने की राजकुमारी और राजसमंद से भाजपा सांसद दीयाकुमारी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आठ दिन पहले राजकुमारी दीया जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति के प्रचार के लिए राजसमंद गई थीं। वहीं, एक दिन पूर्व राजकुमारी राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के दाह संस्कार में भी सम्मिलित हुई थीं। बताया जा रहा है कि किरण माहेश्वरी की मृत्यु कोरोना के कारण से हुआ था।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन की फंडिंग: कहां से मिल रहा पैसा, हो गया खुलासा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story