×

Flight Emergency Landing : सोनिया-राहुल गांधी के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली

Flight Emergency Landing : विपक्षी एकता की दूसरी बैठक के बाद बेंगलुरु से विमान के जरिये राहुल और सोनिया गांधी वापस दिल्ली लौट रहे थे। तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

Aman Kumar Singh
Published on: 18 July 2023 3:29 PM GMT (Updated on: 18 July 2023 3:44 PM GMT)
Flight Emergency Landing : सोनिया-राहुल गांधी के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से लौट रहे थे दिल्ली
X
सोनिया और राहुल गांधी (Social Media)

Flight Emergency Landing : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में हुई है। दरअसल, विपक्षी एकता की दूसरी बैठक के बाद मंगलवार (18 जुलाई) को बेंगलुरु से विमान के जरिये राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) वापस दिल्ली लौट रहे थे। तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद राहुल और सोनिया गांधी की फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर आपात परिस्थितियों में लैंड हुई।

बता दें, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस वक्त मौसम खराब है। ऐसे में दोनों नेता भोपाल एयरपोर्ट (Bhopal Airport) के वीआईपी लाउंज में बैठे हैं। उन्हें मौसम ठीक होने का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, वे अब सामान्य इंडिगो की फ्लाइट से रात 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

चार्टर्ड प्लेन में आई तकनीकी खराबी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज विपक्षी पार्टियों की दो दिवसीय बैठक ख़त्म हुई। इस बैठक में 26 विपक्षी दल शामिल हुए थे। इस दो दिनी बैठक की अध्यक्ष्ता कांग्रेस ने ही की थी। बैठक में राहुल और सोनिया गांधी दोनों शामिल हुए थे। जिसके बाद वो वापस दिल्ली लौट रहे थे। अचानक फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सोनिया और राहुल गांधी चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे।

इंडिगो की फ्लाइट से होंगे रवाना

फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। अब सोनिया और राहुल दिल्ली के लिए इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट से रवाना होंगे।

गौरतलब है कि, बेंगलुरु में आज विपक्ष दलों की महाबैठक हुई। मीटिंग में नए गठबंधन को 'INDIA' नाम दिया गया। इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, 'हमने एक सवाल स्वयं से पूछा कि ये लड़ाई आखिर है किस के बीच? उन्होंने आगे कहा, ये लड़ाई बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ है। ये NDA और 'INDIA' के बीच की लड़ाई है। राहुल ने इस दौरान देश में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई समेत अनेक मुद्दों को उठाया।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story