×

Manipur Violence: 'मणिपुर हिंसा ने हमारे देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा', सोनिया गांधी ने जारी किया VIDEO संदेश

Sonia Gandhi on Manipur Violence : मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया। बोलीं, हिंसा ने मणिपुर के लोगों का जीवन तबाह कर दिया। हजारों लोगों को उजाड़ दिया।

Aman Kumar Singh
Published on: 21 Jun 2023 1:49 PM GMT (Updated on: 21 Jun 2023 2:14 PM GMT)
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा ने हमारे देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा, सोनिया गांधी ने जारी किया VIDEO संदेश
X
सोनिया गांधी (Social Media)

Sonia Gandhi on Manipur Violence : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बुधवार (21 जून) को मणिपुर हिंसा को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें सोनिया गांधी कह रही हैं कि, इस हिंसा ने आपके राज्य (मणिपुर) में लोगों के जीवन को तबाह कर दिया। हजारों लोगों को उजाड़ दिया। इस हिंसा ने हमारे राष्ट्र की अंतरात्मा में एक गहरा घाव छोड़ा है।'

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कांग्रेस सांसद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने मणिपुर के लोगों से विश्वास का पुनर्निर्माण करने और परीक्षा से मजबूत उभरने का आग्रह किया। उन्होंने ये भी कहा, कि 'अभूतपूर्व हिंसा जिसने मणिपुर में लोगों के जीवन को तबाह कर दिया है। हजारों लोगों को उजाड़ दिया। हिंसा ने हमारे देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story