×

जानिए आतंकवादियों ने दक्षिण एशिया में कब-कब बहाया खून

ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट हुआ है। इस आतंकी घटना में अबतक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं सैंकड़ों घायल हैं। आतंकी संगठन लिट्टे के खात्मे के बाद पहली बार श्रीलंका में इतनी बड़ी घटना हुई है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 April 2019 9:40 AM GMT
जानिए आतंकवादियों ने दक्षिण एशिया में कब-कब बहाया खून
X

नई दिल्ली: ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट हुआ है। इस आतंकी घटना में अबतक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं सैंकड़ों घायल हैं। आतंकी संगठन लिट्टे के खात्मे के बाद पहली बार श्रीलंका में इतनी बड़ी घटना हुई है। इस हमले में पहले दक्षिण एशिया के विभिन्न देश अन्य आतंकी हमलों का भी शिकार हुए हैं।

पल्लियागोडेला हत्याकांड

पल्लियागोडेला हत्याकांड 1992 में हुआ था। उस समय श्रीलंका में प्रभाकरन का संगठन लिट्टे काफी मजबूत था। कहा जाता है कि यह अकेला ऐसा आतंकी संगठन था जिसके पास अपनी जल, वायु और हवाई 'सेना' थी। इस संगठन ने श्रीलंका के पोलानवार्वा जिले में मुसलमानों के गांव पर हमला किया था। इस हमले में 172 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से 171 मुसलमान थे।

सेना को निशाना बनाया

साल 2006 में लिट्टे ने श्रीलंका सेना को निशाना बनाया था। लिट्टे के इस कायराना हरकत को दिगमपटाया नरसंहार के नाम से जाना जाता है। से जुड़े उग्रवादियों ने श्रीलंकाई सेना को निशाना बनाकर एक ट्रक को सेना की 15 गाड़ियों के काफिले में घुसा दिया था। इस घटना में 120 नाविकों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें...फरवरी में तीन गुना बढ़ा रोजगार, 8.61 लाख को मिली नौकरी: EPFO

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में साल 12 अक्टूबर 2002 को बाली के एक बीच (कूटा) पर आतंकी हमला हुआ जिसमें 202 लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह इंडोनेशिया के इतिहास में अबतक का सबसे भयानक आतंकी हमला था। जेमाह इस्लामिया नाम के एक चरमपंथी ग्रुप को इसका जिम्मेदार बताया गया था। संगठन से संबंधित तीन लोगों को मौत की सजा भी हुई थी।

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट

11 जुलाई 2006 को माटुंगा, माहिम, बांद्रा, खार सबवे, जोगेश्वरी, बोरीवली, मीरा रोड पर कुल 7 धमाके हुए थे। इसमें 187 लोगों की मौत हुई थी और 700 के करीब जख्मी हो गए थे। इस हमले में 12 लोगों को दोषी करार दिया गया था।

यह भी पढ़ें...रोजाना 60 किमी. साइकिल चलाकर प्रचार करने आता है पुणे का ये उम्मीदवार

मुंबई आतंकी हमला

देश के इतिहास में 26/11 मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था। लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया था। इस हमले में 174 की मौत, 300 से ज्यादा घायल हो गए थे। यह हमला 26 नवंबर 2011 में हुआ था। आतंकी समुद्र के रास्ते भारत में दाखिल हुए। आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ताज होटल आदि को निशाने पर लिया था। आतंकियों को मारने के लिए 4 दिनों तक ऑपरेशन चलाया गया था।

पुलवामा हमला

जम्मू-कश्मीर के पुलनामा जैश के आतंकियों ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया था। इस हमले 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों सीआरपीएफ की गाड़ियों के बीच आत्मघाती हम किया था।

यह भी पढ़ें...श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद एक और धमाक, 158 की मौत, सैकड़ों घायल

पाकिस्तान

17 दिसंबर 2014 को पाकिस्तान के पेशावर में यह हमला हुआ था। आर्मी स्कूल में हुए इस हमले में कुल 141 लोग मारे गए थे जिनमें से 132 स्कूली बच्चे थे। बाकि 9 लोग स्टाफ के बताए गए। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। मौके पर पाक सेना ने 6 आतंकियों को मार गिराया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story