×

BJP के इस नेता के बोल से खड़ा हुआ विवाद, गांधी के लिए किया ऐसे शब्द का इस्तेमाल

अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर विवादास्पद टिप्पणी के कारण  सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने गांधी के नेतृत्व में चले स्वाधीनता आंदोलन को ‘ड्रामा’ करार दिया। इतना ही

suman
Published on: 3 Feb 2020 5:02 AM GMT
BJP के इस नेता के बोल से खड़ा हुआ विवाद, गांधी के लिए किया ऐसे शब्द का इस्तेमाल
X

बंगलूरू:अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर विवादास्पद टिप्पणी के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सीधे महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने गांधी के नेतृत्व में चले स्वाधीनता आंदोलन को ‘ड्रामा’ करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और भूख हड़ताल को भी ड्रामा बताया। उन्होंने यह सवाल भी किया कि भारत में 'ऐसे लोगों' को 'महात्मा' कैसे कहा जाता है।

यह पढ़ें...यहां पर अस्पताल से गायब हुआ कोरोना वायरस का मरीज, मचा हड़कंप

बंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने सवाल उठाया कि कैसे ‘ऐसे लोग’ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उत्तर कन्नडा से लोकसभा सांसद हेगड़े ने कहा, पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए।

यह पढ़ें...दिल्ली चुनाव प्रचार में PM मोदी की एंट्री आज, ये दिग्गज देंगे टक्कर

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि भारत को भूख हड़ताल और सत्याग्रह की वजह से आजादी मिली है। यह सच नहीं है। अंग्रेजों सत्याग्रह की वजह से देश छोड़कर नहीं गए थे। अंग्रेजों ने परेशान होकर आजादी दी थी। इतिहास पढ़ने पर मेरा खून खौलता है। ऐसे लोग हमारे देश में महात्मा बन जाते हैं।

बता दें, अनंत कुमार हेगड़े अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। महीने पहले उन्होंने एक बयान देकर अपनी ही पार्टी भाजपा के लिए मुसिबत खड़ी कर दी थी। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने रात में जिस तरह एनसीपी नेता अजित पवार को मिलाकर सुबह राज्य में सरकार बनाई थी, उसके पीछे 40 हजार करोड़ रुपया था। उन्होंने कहा था कि फडणवीस ने राज्य के खजाने से चालीस हजार करोड़ रुपया का निकाल कर केंद्र को दे दिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे सीएम रहे थे और इतने ही घंटे में उन्होंने यह काम किया।

suman

suman

Next Story