TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

MP में सियासी संकट: इस दिन पेश होंगे बागी विधायक, स्पीकर ने जारी किया नोटिस

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है । इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के बागी विधायकों को 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को 15 मार्च से पहले पेश होने का नोटिस जारी किया है।

suman
Published on: 14 March 2020 5:52 AM GMT
MP में सियासी संकट: इस दिन पेश होंगे बागी विधायक, स्पीकर ने जारी किया नोटिस
X
kamalnath

भोपाल : मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है । इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के बागी विधायकों को 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस दिया है। मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को 15 मार्च से पहले पेश होने का नोटिस जारी किया है। वहीं 13 बागी विधायकों को पहले 13 मार्च को शाम 5 बजे पेश होने का नोटिस दिया गया था, उन्हें 15 मार्च को शाम 5 बजे तक पेश होने का और समय दिया गया है।

यह पढ़ें..15 मार्च को तीजनबाई को यहां मिलेगा बड़ा सम्मान, ये बड़ी हस्तियां रहेंगी मौजूद

दरअसल, मध्य प्रदेश में सियासी नाटक जारी है। कांग्रेस के 22 विधायकों ने बागी तेवर अपनाकर विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। यह विधायक भारतीय जनता पार्टी की सरकार वाले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रुके हैं। कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे, लेकिन मिल नहीं पाए थे।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर बंधक विधायकों को छुड़ाने की मांग की थी। कमलनाथ ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फ्लोर टेस्ट कराने की जानकारी दी थी और कहा था कि ऐसा तभी संभव है, जब बंधक बनाए गए 22 विधायकों को रिहा किया जाए।

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस से उनके इस्तीफे के साथ ही मध्य प्रदेश में कई कांग्रेस विधायकों ने भी अपना इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से कमलनाथ सरकार पर तलवार लटकी हुई है।

यह पढ़ें..राहुल गांधी चाहते थे राज्यसभा जाएं रणदीप सुरजेवाला, ऐसे बिगड़ा गेम

इधर बता दें कि सिंधिया गुट के 19 बागी विधायकों को शुक्रवार शाम तक बेंगलुरु से भोपाल वापस आना था। हालांकि करीब 7 घंटे तक चले ड्रामे के बाद आखिरकार उनका आना कैंसल हो गया। सभी 19 विधायक एयरपोर्ट तक आकर वहां से वापस अपने होटल लौट गए। इनमें से 6 विधायकों को स्पीकर एनपी प्रजापति से मुलाकात करनी थी। विधायकों के न आने पर प्रजापति ने कहा कि मैंने 3 घंटे तक विधायकों का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। सिंधिया समर्थक कुल 22 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेजे हैं।

suman

suman

Next Story