×

24 घंटे रेड अलर्ट: मौत बनकर आई बारिश ने ले ली 45 लोगों की जान

देश के महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल बाढ़ से मची तबाही से बुरी तरह से ग्रस्त है। इन जगहों पर भारतीय कोस्ट गार्ड ने बचाव कार्य के लिए 53 आपदा प्रबन्धन टीमें लगाई हैं। यहां पर बाढ़ में फसे 2200 से ज्यादा लोगों का निकाल लिया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Aug 2019 8:16 AM GMT
24 घंटे रेड अलर्ट: मौत बनकर आई बारिश ने ले ली 45 लोगों की जान
X
24 घंटे अलर्ट पर ये राज्य, जलप्रलय बनकर आई बारिश ने ले ली 45 लोगों की जान

नई दिल्ली : देश के महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल बाढ़ से मची तबाही से बुरी तरह से ग्रस्त है। इन जगहों पर भारतीय कोस्ट गार्ड ने बचाव कार्य के लिए 53 आपदा प्रबन्धन टीमें लगाई हैं। यहां पर बाढ़ में फसे 2200 से ज्यादा लोगों का निकाल लिया गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने कोल्हापुर, सांगली और उल्गा में चल रहे अभियान की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पोस्ट की हैं।

यहां है बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में केरल, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है।कोट्टायम में लगातार बारिश के बाद बनी बाढ़ की स्थिति। केरल के नीलांबुर में गुरुवार को हुए भूस्खलन के बाद 30 परिवार लापता हो गए। सीएम पिनाराई विजयन ने मीडिया को बताया कि पिछले तीन दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी देखें... जनता एक्सप्रेस पति-पत्नी के झगड़े के कारण करीब सवा घंटे रूकी रही

केरल में बारिश-बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। केरल में एक लाख से अधिक लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया गया है। मलप्पुरम में अबतक 10 और वायनाड में 9 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में देढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं बाढ़ और बारिश की वजह से तक सांगली में 12, कोल्हापुर में 4, सतारा में 7, पुणे में 6 और सोलापुर में एक शख्स की मौत हो चुकी है।

20 से अधिक ट्रेन रद्द

कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे सूबे में बाढ़ के हालात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी आज शनिवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। दक्षिणी रेलवे ने दो मार्गों पर यातायात को बंद कर दिया गया है और केरल के पलक्कड़ डिवीजन के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण 20 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पलक्कड़-एर्नाकुलम, पलक्कड़-शोरानूर और शोरनूर-कोझीकोड खंडों में ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी देखें... बड़ी खबर: जेटली की हालत पर एम्स ने दी ये जानकारी, मिलने पहुंचे पार्टी के नेता

नाडियाड में लगातार भारी बारिश से एक इमारत गिरी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।गुजरात में बारिश लगातार जारी है। कई इलाकों में जलभराव के हालात बने हुए है। गुजरात में बारिश का दौर जारी है। अहमदाबाद में शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी देखें... ‘एक प्यार का नगमा है’ गाने वाली रानू मंडल को मिले कई आफर्स

मंदसौर में भी भारी बारिश से वहां के निवासी बुरी तरह से ग्रस्त है। इसके चलते शनिवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। भोपाल में भारी बारिश के बाद भदभदा बांध के दो द्वार खोले दिए गए है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story